{"_id":"5ded42a88ebc3e1be27e29b5","slug":"cirame-lakhimpur-news-bly3873053161","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता दुकान सहित दो जगहों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी नेता दुकान सहित दो जगहों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया में शविार रात चोर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता की साइकिल की दुकान सहित दो स्थानों से लाखों का माल चुरा ले गए। वहीं दुकान से चोरी गई रेंजर साइकिल बसढिया गांव से साइकिल बरामद की गई।
ईसानगर रोड पर व्यापारी मुन्ना लाल मिश्रा की दुकान मिश्रा साइकिल स्टोर के नाम से है। शनिवार रात पड़ोस की दुकान से छत पर चढ़कर जीने के रास्तेे नीचे उतरे चोर कमरे का ताला तोड़ साइकिल स्टोर में दाखिल होकर दुकान में रखी तिजोरी और एक नई रेंजर साइकिल उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने व्यापारी नेता के होश उड़ गए। वह दुकान पर पहुंचे तो तिजोरी भी गायब थी। उन्होंने बताया कि पंडित पुरवा स्थित घर में निर्माण कार्य चलने के कारण उन्होंने घर की महिलाओं के जेवर लाकर दुकान की तिजोरी में रख दिए थे। तिजोरी में 12 हजार रुपये व लाखों की कीमती गहने रखे थे। व्यापारी नेता ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है। वहीं ग्रामीण की सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने बसढिया गांव से लावारिस खड़ी एक रेंजर साइकिल बरामद की। जिसकी रविवार को तफ्तीश के दौरान उक्त चोरी में गई साइकिल के रूप में पुष्टि हुई। इधर, चोरों ने पंडित पुरवा रोड पर पप्पू गुप्ता के मकान के कमरे का ताला तोड़ कर किरायेदार रामपुर निवासी राजवीर कश्यप के दो हजार रुपये उठा ले गए। वहीं इसी मकान के दूसरे कमरे का ताला तोड़कर दीपक के 3475 रुपये निकाल ले गए। घटना के समय दोनों लोग कमरे पर नहीं थे।