{"_id":"26382c71cc370461aa4001cfcc51eb15","slug":"choupal-to-get-rid-of-the-problems-raised-voice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं से छुटकारा पाने को चौपाल में बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं से छुटकारा पाने को चौपाल में बुलंद की आवाज
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।
Updated Wed, 20 Jan 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण उनके गांव में कराने के लिए बुधवार को बांकेगंज की ग्राम पंचायत सरकारगढ़ ग्रंट नंबर 18 में मैक्स ब्लाक्स और अमर उजाला ने चौपाल लगाई, जिसमें 346 ग्रामीणों ने लिखित शिकायत के माध्यम से अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज बुलंद की। ज्यादातर शिकायतें पेंशन, राशनकार्ड, जबरन कब्जेदारी, बिजली, नाली, सड़क और चकबंदी से संबंधित रहीं, जिसमें योजनाओं से वंचित लोगों ने अपनी समस्याएं उठाते हुए दुख-दर्द बयां किए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल (आईएएस) और एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकर ग्रामीणों को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
तहसील और जिला मुख्यालय के सुदूर अंचलों में ग्रामीणों को उनके नजदीक गांव में ही अधिकारियों से रूबरू कराकर समस्याएं सुलझाने की मैक्स ब्लाक्स अमर उजाला ने अनूठी मुहिम चलाई है। बुधवार को बांकेगंज ब्लाक की बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार सरकारगढ़ ग्रंट नंबर 18 के सचिवालय परिसर में चौपाल लगाई गई। सुबह से ही चौपाल में शामिल होने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान सीतापुर से आए मुन्ना जादूगर ने लोगों को जादू के माध्यम से रोमांचित किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल की उपस्थिति में सुनवाई शुरू हुई, तो पहली शिकायत मुरादपुर निवासी इब्राहिम ने अपने घर के सहन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई, जिस पर एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने पुलिस को मौके पर जाकर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसी तरह कैमा निवासी विकलांग जगतपाल ने आवास पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का आरोप लगाया, जबकि राजेपुुर निवासी नेत्रहीन सुरेंद्र कुमार ने विकलांग पेंशन दिलाने की मांग की। छत्तीपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कराने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जीवनलाल कमलादेवी स्मारक कन्या महाविद्यालय, गुप्ता कॉलोनी के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश अग्रिहोत्री ने किया।
अमर उजाला का सराहनीय प्रयास
चौपाल के समापन पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों में चौपाल लगाकर जनता और अधिकारियों को एक-दूसरे से रूबरू कराकर समस्याओं के समाधान की इस अनूठी पहल की जितनी सराहना की जाए वह कम है।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि ने उठाईं 15 बड़ी समस्याएं
प्रधान प्रतिनिधि रियाज उल्ला खां ने ग्राम पंचायत की समस्याओं को बखूबी उठाया। उन्होंने अमर उजाला की अनूठी पहल को सराहते हुए कहा कि जनता के हित में गांव में चौपाल लगाकर लोगों का दुख-दर्द जानने का प्रयास किया गया, जो सराहनीय है उन्होंने पंचायत की 15 बड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने उनका समय से निदान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान पुत्र सिराज पठान भी मौजूद रहे।
चौपाल में जादूगर ने दिखाए करतब
गोला गोकर्णनाथ। चौपाल में सीतापुर के जादूगर मुन्ना भारतीय ने हैरत अंगेज करतब दिखाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। जादूगर ने हवा में जादू के करतब से पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया। बाल विवाह पर दिखाया गया हास्य जादू काफी सराहा गया।
चौपाल में ये लगे काउंटर
चौपाल में शिक्षा विभाग का काउंटर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार, डॉ यूसुफ अली, आदित्य कुमार मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के कैंप में हुआ मरीजों का परीक्षण
चौपाल में जनरल शिकायत काउंटर लगाया गया, जिसमें लोगों की समस्याएं लिखी गईं और उनका पंजीकरण किया गया। इस काउंटर पर सहायक अध्यापक असजद खां और वीरेन्द्र कुमार ने लोगों का सहयोग किया।
चकबंदी विभाग ने भी लगाया काउंटर
चकबंदी विभाग के कैंप प्रभारी सीओ संजय कुमार वाजपेयी, कानूनगो कृष्णमुरारी मिश्र, लेखपाल द्वादशी ने लोगों की चकबंदी समस्याओं का निस्तारण किया।
मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाए दीं
स्वास्थ्य विभाग कैंप प्रभारी डॉ शरद वर्मा, अभिलाशा वर्मा, सुनील कुमार वर्मा और कृष्णावती ने मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।
पशुपालन विभाग ने भी लगाया कैंप
पशुपालन विभाग के कैंप प्रभारी रविकांत ने विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।
लोगों ने ये बताई समस्याएं
जमीन पर कब्जा कर रहे कुछ लोग
गांव बांकेगंज के शैलेंद्र श्रीवास्तव पिंकू ने चौपाल में अधिकारियों से कहा कि उनकी जमीन पर गांव का ही एक व्यक्ति कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, जिससे वह परेशान हैं।
पर्ची न आने से खड़ी है गन्ने की फसल
गांव सरकारगढ़ के नईम खां ने कहा कि उनके पास नौ बीघा गन्ना फसल खड़ी है। एक भी पर्ची न आने के कारण गन्ना बेचने का संकट खड़ा हो गया है।
सरकारी सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है
मुरादपुर गांव के इब्राहिम ने कहा कि उनके पास और उनके बेटों के पास सरकारी सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। वह सुविधा पाने के लिए प्रधान से लेकर जिले के अधिकारियों तक भटकते रहे।
कॉलोनी पर भी कर लिया कब्जा
कैमा निवासी विकलांग जगतपाल वर्मा ने कहा कि गांव के दबंग लोगों ने उसकी लाचारी का फायदा उठाकर उसके सरकार द्वारा दी गई कॉलोनी पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण वह अपनी विकलांग पत्नी और छह बच्चों तक मारा मारा फिर रहा है।
नहीं बनीं विकलांग पेंशन
सरकारगढ़ के विकलांग नदीम खां ने कहा कि विकलांग सर्टिफिकेट होने के बाद भी उसकी विकलांग पेंशन नहीं बनी है।
सड़क पर भरा रहता है पानी
गनेशपुर गांव के मुकीम खां ने कहा कि खड़ंजा और नाली न बनी होने से सड़क पर पानी भरा रहता है।
बाबूजी नहीं है आवास
राजेपुर के नेत्रहीन सुरेंद्र ने कहा कि उसने राशनकार्ड, आवास दिलाने को लेकर बीडीओ और उच्चाधिकारियों तक कई प्रार्थनापत्र दिए,किंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विवेचनाधिकारी बदलवा दो
गोला गोकर्णनाथ। चौपाल में आयी नेहा वर्मा ने कहा कि उसकी शादी पहले से ही एक शादीशुदा युवक से कर दी गई थी। जानकारी होने पर उसके विरुद्ध मुकदमा लिखा गया, किंतु विवेचनाधिकारी द्वारा सही रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। विवेचनाधिकारी बदलवाकर जांच कराई जाए।
विकलांग ने मांगा मछली पालने को तालाब
नेमपुर निवासी विकलांग कालीचरन ने कहा कि उसके पास कोई सरकारी सुविधा नहीं है वह रोजगार के लिए गांव के तालाब में मछली पालन करना चाहता हैए जिसकी अनुमति दी जाए।
नेत्रहीन पोती को अनुदान दिला दीजिए
मुरादपुर के बाबूअली ने अपनी नेत्रहीन छह वर्षीय पोती निशा खातून को गोद में लेकर उसकी आंखों के इलाज के लिए अनुदान दिलाने की मांग की।
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/आईएएस अंकित अग्रवाल, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक मंगल सिंह, अधिशाषी अभियंता नलकूप मोहम्मद आसिफ, एई पीडब्ल्यूडी सुनील कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी प्रीतमचंद, जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ एके चौधरी, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार अशोक कुमार यादव, नायब तहसीलदार रामदेव निषाद, एडीसीओ महेश कुमार बंका, चिकित्सा कैंप प्रभारी डॉ शरद वर्मा, बीडीओ भूषण कुमार, एसडीओ अभिषेक कुमार, एबीएसए विनोद कुमार गौतम, चकबंदी सीओ संजय कुमार बाजपेयी, पूर्ति निरीक्षक अजीत चौधरी, लिपिक अनिल वर्मा, कानूनगो कृष्ण मुरारी मिश्र, पंचायत सेक्रेटरी चंद्रप्रकाश वर्मा सहित तमाम विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और उनके अधीनस्थ मौजूद रहे।