फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CHO on strike, rural health system faltered

Lakhimpur Kheri News: हड़ताल पर सीएचओ, देहात क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ाई

Sun, 01 Sep 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
CHO on strike, rural health system faltered
निघासन के लुधौरी गांव का बंद मिला आयुष्मान मंदिर। संवाद
लखीमपुर खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई हैं। मांगों को लेकर सीएचओ लखनऊ के इको गार्डन पार्क में धरना दे रहे हैं और जिले के अधिकांश हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद हैं। मौजूदा समय में जिले में बुखार का प्रकोप है। स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके ताले मरीजों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में 342 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) है। यह सेंटर सीएचसी, पीएसची के अलावा दूर दराज गांवों में खोले गए हैं, ताकि लोगों को आसपास ही दवा मिल सके। इन केंद्रों पर तैनात सीएचओ हड़ताल पर हैं। इस वजह से गांव के लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। सीएचओ के हड़ताल पर चले जाना स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन की नाकामी है। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो जनपद के लगभग सभी सेंटर बंद मिले।
विज्ञापन

-----------
तीन दिनों से बंद हैं सेंटर
निघासन/अलीगंज। क्षेत्र में 59 आरोग्य मंदिर हैं। 30 सीएचओ की तैनाती है। क्षेत्र के आरोग्य मंदिर तीन दिन से बंद है। इधर, अलीगंज आरोग्य मंदिर में ताला लटका मिला। सीएचओ रजनी शुक्ला मातृत्व अवकाश पर हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोग भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये है सीएचओ की प्रमुख मांगें
छह साल की सेवा के बाद परमानेंट करना।
बाढ़ प्रभावित केंद्रों और जंगल से सटे सेंटरों पर नेटवर्क न होने से उपस्थिति से छूट दी जाय।
20500 वेतन मिलता है, जबकि अन्य राज्यों में 25000 वेतन है। असमानता समाप्त हो।
गृह जनपद या नजदीकी जनपद में स्थानांतरण की सुविधा देना।
प्रोत्साहन राशि को वेतन में समय पर उपलब्ध कराया जाना।
--------------
बिजुआ क्षेत्र के 11 सेंटर बंद
बिजुआ। क्षेत्र 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं, जो हड़ताल के चलते बंद हैं। मरीजों को असुविधा हो रही है। धर्मापुर में अनुराग पटेल, रामालक्षना मीरा सिंह राजपूत, पड़रिया तुला साधना चौधरी, मालपुर स्वाति गुप्ता, नौगवां परशुराम भार्गव, अलियापुर शालू गुप्ता, देवरिया रड़ा में सौरभ मिश्रा, इटकुटी परमीत कौर, करसौर सोनू कुमार आदि सीएचओ हड़ताल पर हैं। इस वजह से केंद्र बंद हैं।
----------
इलाज के लिए भटक रहे मरीज
रमियाबेहड़। क्षेत्र में दलराजपुर, दरेरी, कफारा, लखाही, मल्लहबेहड, सुजानपुर, सिसैय्या, लहबड़ी, लौखनिया, दुलही, जटपुरवा, जंगल मटेरा, बैरिया, गुलरिया, अभयपुर आदि 22 केंद्र हैं। हड़ताल की वजह से सभी पर ताला लटक रहा है। ताला न खुलने से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
----------
अधिकांश सीएचओ हड़ताल पर हैं। डीएचएस के माध्यम से सभी को नोटिस जारी कर सोमवार तक काम पर लौटने का समय दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/नोडल आयुष्मान आरोग्य मंदिर

निघासन के लुधौरी गांव का बंद मिला आयुष्मान मंदिर। संवाद

निघासन के लुधौरी गांव का बंद मिला आयुष्मान मंदिर। संवाद

निघासन के लुधौरी गांव का बंद मिला आयुष्मान मंदिर। संवाद

निघासन के लुधौरी गांव का बंद मिला आयुष्मान मंदिर। संवाद

निघासन के लुधौरी गांव का बंद मिला आयुष्मान मंदिर। संवाद

निघासन के लुधौरी गांव का बंद मिला आयुष्मान मंदिर। संवाद

निघासन के लुधौरी गांव का बंद मिला आयुष्मान मंदिर। संवाद

निघासन के लुधौरी गांव का बंद मिला आयुष्मान मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed