फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chinese manjha lekhpal's nose is becoming deadly

Lakhimpur Kheri News: जानलेवा बन रहा चीनी मांझा लेखपाल की नाक कटी

Sat, 25 Jan 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chinese manjha lekhpal's nose is becoming deadly
चीनी मांझा से घायल लेखपाल सचिन। - फोटो : आग लगने से धूं धूंंकर कर जलता मकान।
लखीमपुर खीरी। चीनी मांझे पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को चीनी मांझे की चपेट में आकर एक चकबंदी लेखपाल घायल हो गए। लेखपाल की नाक गहराई तक कट गई है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि साथी चकबंदी लेखपाल सचिन शुक्रवार को पलिया क्षेत्र के दाउदपुर सर्किल में सरकारी काम से गए थे। काम निपटा कर वह बाइक से राजापुर अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही वह शहर के छाउछ ओवरब्रिज के पास पहुंचे, चीनी मांझा उनकी नाक से रगड़ गया।
विज्ञापन

इससे उनकी नाक काफी गहराई तक कट गई। काफी खून निकला। अनन-फानन उनको पास के अस्पताल में ले जाया गया। घटना की सूचना पर साथी लेखपाल भी मौके पर पहुंचे।
कुछ दिन पहले शाहजहांपुर में चीनी मांझा से एक सिपाही की गर्दन कट गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जिले में दो दिनों तक अभियान चला। चीनी मांझा तो नहीं मिला, लेकिन बाजार में उसकी बिक्री हो रही है। चार दिन पहले गोला हाईवे पर फरधान के पास एक बाइक सवार चीनी मांझा की चपेट में आकर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed