फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Child's death, family members protested by keeping the dead body

Lakhimpur Kheri News: बालक की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Wed, 22 Nov 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Child's death, family members protested by keeping the dead body
गोला में पुत्र की मौत पर अस्पताल के अंदर रोते बिलखते माता-पिता
गोला गोकर्णनाथ। वसलीपुर निवासी मरीज की मौत के बाद श्री ओम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। शव रखकर प्रदर्शन किया। हालात काबू करने के लिए पांच थानों की पुलिस लगाई।
विज्ञापन

वसलीपुर बंगाली कॉलोनी निवासी रजनीकांत चक्रवर्ती ने बताया कि सोमवार को 11 वर्षीय पुत्र मानव चक्रवर्ती क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान गिरने से उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। बेटे को श्रीओम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉ. आलोक वर्मा ने बेटे के हाथ का एक्स रे कराकर ऑपरेशन करने के लिए कहा। पिता का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए ले जाते समय डॉक्टर ने कोई दवा दी, जिससे हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

इस पर डॉ. आलोक वर्मा इलाज के लिए लखीमपुर के तुलसी हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी आपाधापी में लखनऊ ले जाते समय देर रात हरगांव के पास मानव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने मंगलवार को शव रखकर अस्पताल के बाहर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। जानकारी लगने पर बंगाली कॉलोनी के तमाम लोग अस्पताल के सामने जुटने लगे। सूचना पर पहुंचे सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने मामला बेकाबू होता देख हैदराबाद, फरधान, मैलानी, भीरा व मोहम्मदी थाने से पुलिस बुला ली।
सीओ के कार्रवाई का आश्वासन दिया और अस्पताल कर्मचारियों को हिरासत लिया। इसके बाद घरवालों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। पिता रजनीकांत चक्रवर्ती और मां सुमित्रा देवी ने बताया कि तीन संतानों में दो बेटियां और इकलौता पुत्र था। इकलौते पुत्र की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।

बच्चे को इलाज के लिए लाया गया था। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों का इलाज में लापरवाही का आरोप है। पूछताछ के लिए डॉक्टर और स्टाफ को बैठाया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण कुमार यादव, सीओ गोला
मामला संज्ञान में आया है। अस्पताल रजिस्टर्ड है। आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ गणेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक गोला

गोला में पुत्र की मौत पर अस्पताल के अंदर रोते बिलखते माता-पिता

गोला में पुत्र की मौत पर अस्पताल के अंदर रोते बिलखते माता-पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed