{"_id":"677435d8d82880ce050ea933","slug":"children-of-council-schools-will-practice-their-subjects-even-during-holidays-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-136251-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छुट्टी में भी परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे विषयों का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छुट्टी में भी परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे विषयों का अभ्यास
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को शीतकालीन अवकाश के दौरान उन्हें गृहकार्य दिया जाएगा। इससे बच्चों के अंदर पढ़ने और लिखने का अभ्यास निरंतर बना रहेगा।
परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होगा। हालांकि स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। विभाग का मानना है कि छुट्टियों में बच्चे खेलकूद में पड़ जाते हैं। ऐसे में वह जितना कुछ पढ़े होंगे वह भी भूल जाते हैं।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि हर साल की तहर इस बार भी बच्चों को होमवर्क दिया गया है। आधे से ज्यादा विषयों के कोर्स को पूरा करा लिया गया है। कई बार देखा गया है कि सर्दी और गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे पिछला पढ़ाया गया सभी कुछ भूल जाते हैं। ऐसे में शिक्षकों को दोहरी मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
बच्चों को पढ़ाया गया पाठ्यक्रम याद रहे, इसके लिए विभिन्न विषयों से संबंधित लक्ष्य दिया गया है। छुट्टियों के दिनों में बच्चे घर पर ही यह कार्य पूरा करेंगे। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि इस काम में अभिभावकों को भी जागरूक करें। आज से परिषदीय स्कूलों में 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
बताया कि घर में दिए जाने वाले गृह कार्य को लेकर शासन की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसमें एक से लेकर आठ तक की कक्षाओं के लिए अलग अलग विषय दिए गए हैं। इसमें फलो-सब्जियों की पहचान, व्याकरण, गणित, भाषा, हिन्दी, अंग्रेजी सहित पर्यावरण विषय पर आधारित सवाल दिए गए हैं।
अंतिम दिन दिखाया गया अभिभावकों को अंकपत्र
हाल ही में आयोजित हुईं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में पंजीकृत साढ़े पांच लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। अवकाश से पहले यानी सोमवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों को अंकपत्र दिखाया गया। शिक्षकों ने परीक्षा में कम अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहते हुए जागरूक किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वह छुट्टियों में बच्चों को दिया गया गृहकार्य पूरा कराएं।