{"_id":"66e09aeed1b55ebb17097526","slug":"child-attacked-by-wildlife-villagers-call-it-wolf-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-128796-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बच्चे पर वन्यजीव ने किया हमला... ग्रामीण कह रहे भेड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बच्चे पर वन्यजीव ने किया हमला... ग्रामीण कह रहे भेड़िये
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला। बाघ के बाद अब जिले में भेड़िये का हमला भी चर्चा में है। गोला वन रेंज की सिकंदरपुर बीट के गांव वसलीपुर में छह वर्षीय बच्चे पर भेड़िये के हमले की बात सामने आई है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि हमलावर वन्यजीव अज्ञात है। हो सकता है कि सियार रहा हो।
बच्चे पर वन्य जीव के हमले की घटना पांच सितंबर की है। ग्राम पंचायत वसलीपुर ग्रंट का मजरा बंगाली कॉलोनी उल्ल नदी के किनारे स्थित है। बताया जा रहा है कि पांच सितंबर को बंगाली कॉलोनी निवासी विश्वनाथ के छह वर्षीय पुत्र अभी पर किसी वन्यजीव ने हमला कर घायल कर दिया था। वन्यजीव गांव के ही नित्यानंद, जैराखन सहित कई अन्य लोगों को भी घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में भेड़िये घूम रहे हैं।
हमला भेड़िये ने किया है। दहशत में लोग अपने खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। ग्रामीणों के आरोप और बच्चे पर हमले की सूचना मंगलवार सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो वन विभाग ने प्रेस नोट जारी कर भेड़ियों की मौजूदगी से इन्कार किया है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय विश्वाल ने प्रेस नोट में बताया कि भेड़िये द्वारा बच्चे पर हमला करने की सूचना मिलने पर क्षेत्र का निरीक्षण कराया गया। बच्चे को अज्ञात वन्यजीव ने हमला कर मामूली चोट पहुंचाई थी। कांबिंग के दौरान पाया गया कि सियारों का झुंड आस-पास के क्षेत्रों में पाया जाता है। सियार तेज आवाज और इंसानी आहट को पाकर जगह छोड़ देते हैं।