फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chassis woman in death of gas stove, death

गैस चूल्हे की आग में झुलसी महिला, मौत

Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Chassis woman in death of gas stove, death
आग - फोटो : vej mtkyk
बुधवार की देरशाम दूध गर्म करने के दौरान हादसा
विज्ञापन

 खीरी थाना क्षेत्र के गांव सैदीपुर हरैया में बुधवार की देरशाम को दूध गर्म करने के दौरान गैस चूल्हे में रिसाव से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। 

सैदीपुर हरैया निवासी रिषि सिंह की तीन वर्ष पूर्व गांव की ही 23 वर्षीय सोनी सिंह के साथ शादी हुई थी। सोनी सिंह की गोद में करीब डेढ़ साल का बच्चा है। बुधवार की शाम को बच्चे को पिलाने के वह गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। तभी रिसाव से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर सोनी गंभीर रूप से झुलस गई। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के ससुर हरिनाम सिंह ने बताया कि गैस चूल्हे पर दूध गर्म करने के दौरान आग लगी थी। कारणों के बारे में जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed