फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Charu became the dandiya queen and Nidhi Awasthi was the runner-up

चारु बनीं डांडिया क्वीन और निधि अवस्थी रहीं उपविजेता

Thu, 28 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Charu became the dandiya queen and Nidhi Awasthi was the runner-up
डांडिया करतीं क्लब की सदस्य।
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने मनाया डाँडिया महोत्सव
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का डांडिया महोत्सव बाथम वैश्य धर्मशाला में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुरचना त्रिवेदी, रीजनल मंत्री रूपम तिवारी, मंजू सिंह और कार्यक्रम प्रायोजक रमेश गुप्ता ने दीप जलाकर किया। गणेश वंदना दृष्टि बरनवाल ने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। डांडिया क्वीन में चारु विजेता और निधि अवस्थी उपविजेता रहीं। इसी के साथ प्रतियोगिता की शृंखला में डांडिया किड ऑफ लखीमपुर, बेस्ट डांडिया स्टिक, बेस्ट मटकी सजाओ, बेस्ट ज्वेलरी ,बेस्ट मेहंदी मां बेटी गेटउप संपन्न हुईं। निर्णायक की भूमिका उषा अस्थाना और नमिता शर्मा ने निभाई। विजेताओं को आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश सोनी, नारायण सेठ, रंजना गुप्ता, सतवीर कौर, सुमति गुप्ता, मंजू मनार, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, जोगिंदर सिंह छावड़ा, सतीश अरोरा, सुधा वर्मा, नीरू बरनवाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शाखा की महिला सदस्यों अनीता निगम, रूपाली शुक्ला, शशि रस्तोगी, नीरजा गुप्ता, बबिता बरनवाल और अंजू शुक्ला की शाम सुहानी नामक समूह नृत्य की प्रस्तुति काफी सराही गई। अन्य प्रस्तुतियों में तरूषी डांस क्लासेज से आई नृत्यांगनाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रतीक, रूपाली और बबिता ने किया। कार्यक्रम में रंजना गुप्ता, सांची, वर्षा सक्सेना, नवीन सक्सेना, अनुराग, किरन, रोली, संजय गुप्ता, उमा सिंह, सनी भारती, सिद्धांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed