{"_id":"676d9d20d0c13539e300a451","slug":"car-borne-robbers-looted-rs-39-lakh-from-accountant-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-135908-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार सवार लुटेरों ने मुनीम से 3.9 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार सवार लुटेरों ने मुनीम से 3.9 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
घटना स्थल का मुआयना करते एसपी गणेश प्रसाद साहा-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी से अदरक बिक्री का भुगतान लेकर लखनऊ लौट रहे व्यापारी के मुनीम से लुटेरे 3.9 लाख रुपये लूटकर बहराइच की ओर भाग गए। दिनदहाड़े तमंचे के दम पर हुई घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस वे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने भी मौका मुआयना करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
लखनऊ के पारा थाने के मोहल्ला ठाकुरगंज निवासी अर्शलान बृहस्पतिवार की दोपहर राजापुर मंडी से अदरक बिक्री का भुगतान लेकर वापस जा रहा था। बताया जाता है कि पीड़ित अर्शलान राजापुर चौराहे से एलआरपी जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ। वह जैसे ही ई-रिक्शा से ओवरब्रिज के नीचे से गुजरा एलआरपी मार्ग की ओर से आए पांच बदमाशों ने कार आगे लगाकर उसका ई-रिक्शा रुकवा लिया।
अर्शलान पर लुटेरों ने तमंचा तान दिया और नोटों से भरा बैग छीनकर कार से बहराइच की ओर भाग गए। घटना के बाद घबराए व्यापारी के मुनीम अर्शलान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना एसपी गणेश प्रसाद साहा के संज्ञान में आई तो वह भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। उन्होंने खुलासे को लेकर पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई घटना पुलिस व्यवस्था के लिए चुनौती
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए लुटेरों की शिनाख्त करने में जुट गई है। वहीं सर्विलांस के अलावा स्वाट और क्राइम ब्रांच की टीमें भी घटना के खुलासे में लगी हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना स्थल और आस पास के क्षेत्र का सीडीआर भी निकाला जाएगा। सीडीआर में संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ कर सकती है।
घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। पीड़ित से घटना को लेकर जानकारी एकत्र की जा रही है। टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -रमेश कुमार तिवारी, सीओ सिटी