फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Candidates and agents shall not enter the voting room

मतदान कक्ष में नहीं घुस पाएंगे प्रत्याशी और एजेंट

Mon, 29 Feb 2016 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 29 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
Candidates and agents shall not enter the voting room
विधान परिषद सदस्य पद का निर्वाचन सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक और डीएम ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान निर्देश दिया कि समयबद्ध ढंग से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। डीएम किंजल सिंह ने कहा कि मतदान की निगरानी के लिए सभी पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई चुनाव छोटा नहीं होता है। प्रत्येक चुनाव में सतर्कता और निष्ठा से कार्य करना अनिवार्य है, अन्यथा थोड़ी सी लापरवाही किसी घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव में लगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरतें और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं। मतदान कक्ष में प्रत्याशी और एजेंट अंदर न जाने पाएं। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और आब्जर्वर और चुनाव आयोग द्वारा निगरानी की जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि के अंदर कोई भी प्रचार सामग्री न हो। महिला और पुरुष मतदाताओं की अलग-अलग लाइन लगवाकर मतदान कराया जाए। बैठक में एडीएम अधिकारी एसपी सिंह समेत निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed