{"_id":"66b2768fb3b849baee0fd544","slug":"by-election-6794-percent-voting-took-place-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-126521-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : 67.94 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : 67.94 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
कादीपुर में वोट डालने के लिए लगी भीड़- संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम प्रधान के चार और बीडीसी के एक रिक्त पद पर मंगलवार को संपन्न उपचुनाव में 64.94 फीसदी मतदान हुआ। लखीमपुर ब्लाॅक के कादीपुर ग्राम पंचायत में 68.41 प्रतिशत, बांकेगंज के पहाड़ापुर में 64.36, निघासन के नौरंगाबाद में 77.12 और गुलरिया पत्थरशाह 72.24 फीसदी मतदान हुआ। वहीं ब्लाक लखीमपुर गढुरुआ के वार्ड 71 में बीडीसी पद पर 57.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ रही। शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। दोपहर को धूप अधिक होने पर सन्नाटा पसर गया। शाम चार बजे फिर से बूथों पर लाइन लगी।
-- -- -- --
कादीपुर में पड़े 2017 मत
ओयल। लखीमपुर के कादीपुर सानी में प्रधान पद के उपचुनाव में कुल 2959 मतों में से 2017 वोट पड़े। बूथ संख्या 341 पर 716 मतों में से 488 पड़े। बूथ संख्या 338 में 666 मतों में से 482 मत पड़े। बूथ संख्या 339 में 729 मताें में से 514 वोट पड़े और बूथ संख्या 340 पर 848 मतों में से 533 वोट पड़े। संवाद
-- -- -- --
बांकेगंज में 64.36 फीसदी मतदान
बांकेगंज। पहाड़पुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर 64.36 फीसदी मतदान हुआ। मतदाताओं में सुबह से ही काफी उत्साह दिखाई दिया। दोपहर में आधा घंटा बारिश हो जाने से मतदान की गति काफी धीमी हो गई। बीडीओ आरके अहिरवार ने बताया, पहाड़पुर में ग्राम पंचायत सदस्य के नौ पद में से तीन उम्मीदवारों के एकल नामांकन करने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। छह पद किसी प्रत्याशी के नामांकन दाखिल न करने से रिक्त हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नौरंगाबाद में 77.12 व गुलरिहा में 72.24 फीसदी मतदान
निघासन। ब्लाॅक क्षेत्र के नौरंगाबाद और गुलरिहा पत्थरशाह में ग्राम प्रधान पद उपचुनाव हुआ। इसमें नौरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर 4522 मतों में से 3682 लोगों ने वोट डाले। नौरंगबाद के ग्राम प्रधान रत्तीराम का निधन हो गया था, जिससे यह पद रिक्त था। गुलरिहा पत्थरशाह में 3163 मतों में से 2283 वोट पड़े। यह चुनाव सेक्टर मजिस्ट्रेट विजय कुमार गुप्ता की देख-रेख में संपन्न हुआ। शाम को मतदान पेटियों को सील कर निघासन ब्लॉक कार्यालय में जमा किया गया। संवाद