फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bulldozer running on encroachment on new fallow land

Lakhimpur Kheri News: नवीन परती भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer running on encroachment on new fallow land
मैलानी। राजस्व टीम ने बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में भीरा रोड स्थित नवीन परती भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार विनोद गुप्ता के नेतृत्व में आई टीम ने भीरा रोड पर नवनिर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पास नवीन परती भूमि पर बुलडोजर से अतिक्रमण गिरवाया। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में जमीन नवीन परती के रूप में दर्ज है। इसमें गाटा संख्या 1320 में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण हुआ है, जबकि गाटा संख्या 1319 में अतिक्रमण किए जाने की शिकायत थाना दिवस में आई थी। बताया कि गाटा संख्या 1320 की कुछ भूमि पर भी अतिक्रमण पाया गया है। अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में नायब तहसीलदार, सर्वेश कुमार, कानूनगो प्रेम सिंह, लेखपाल हरदीश कुमार, लालचंद्र के अलावा एसओ देवेंद्र कुमार गंगवार मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे।


हाल ही में की बनवाई गई थी बाउंड्री
मैलानी। इस भूमि पर किरन अग्रवाल पत्नी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने हाल ही में बाउंड्री खिंचवाकर दो गेट लगवाए थे। उनका कहना है कि उन्होंने उक्त भूमि खरीदी थी, जिसका बैनामा उनके पास मौजूद है। उन्हें अतिक्रमण हटाने की बाबत कोई नोटिस भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed