फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buffalo made in Buddhapurwa tiger bite

बुद्धापुरवा में बाघ ने भैंस को बनाया निवाला

Sat, 28 Jan 2017 10:31 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो पलिया/मझगईं।
 अमर उजाला ब्यूरो पलिया/मझगईं। Updated Sat, 28 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Buffalo made in Buddhapurwa tiger bite
tiger - फोटो : अमर उजाला
भीरा और मझगईं क्षेत्र में फैली बाघ की दहशत, ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

 इलाके में इन दिनों बाघ की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं। भीरा क्षेत्र के इमलिया, नानक फार्म के साथ ही अन्य गांवों में भी बाघ की दहशत है। वहीं मझगईं क्षेत्र के ग्राम बुद्धापुरवा में बाघ ने एक भैंस को अपना निवाला बना लिया है। इससे पहले भी बाघ अभी तक कई मवेशियों के साथ ही दो इंसानों की जान ले चुका है। 
इलाके में बाघ की दहशत बढ़ती ही जा रही है। मझगईं क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा निवासी रामस्वरूप यादव की भैंस दो दिन पहले घारी से निकलकर चली गई थी। काफी खोजबीन पर बुद्धापुरवा के पास एक बाग में भैंस का आधा खाया हुआ शव मिला था। कुछ दूर पर झाड़ी में बाघ के बैठे होने से लोग वहां से भाग गए और इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। वनकर्मियों ने घटना स्थल पहुंचकर भैंस के शव को जमीन में दफन करा दिया। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी। 
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव ने किसान को जल्द मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। उधर, भीरा क्षेत्र के नानक फार्म, इमलिया फार्म, मटैहिया, मझौरा, बोझवा आदि गांवों में भी बाघ की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात में बाघ के दहाड़ने की आवाजें आती हैं। किसान रूड सिंह के खेत में भी ग्रामीणों ने बाघ को देखा है, जबकि इस बाबत भीरा रेंज अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed