फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother of journalist Raman Kashyap who was killed in Tikunia violence in Lakhimpur Kheri join Congress ajay kumar lallu

लखीमपुर खीरी: तिकुनिया हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन कांग्रेस में शामिल

Sun, 16 Jan 2022 06:48 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 06:48 PM IST
सार

लखनऊ में कांग्रेस में शामिल होने के बाद फोन पर पवन कश्यप ने बताया कि उनके पास चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का फोन आया था, जिसके बाद उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव मिला।

विज्ञापन
Brother of journalist Raman Kashyap who was killed in Tikunia violence in Lakhimpur Kheri join Congress ajay kumar lallu
लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हुए पवन कश्यप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन कश्यप रविवार को लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गए। लखनऊ में कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और निघासन के पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने उनको कांग्रेस की प्राथमिकी सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


लखनऊ में कांग्रेस में शामिल होने के बाद फोन पर पवन कश्यप ने बताया कि उनके पास चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का फोन आया था, जिसके बाद उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव मिला। उन्होंने बताया कि निघासन के पूर्व विधायक सतीश अजमानी और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


हिंसा में हुई थी रमन की मौत
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में घायल साधना न्यूज चैनल के रिपोर्टर रमन कश्यप (35 वर्ष) की मौत हुई थी। केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी ने कुछ किसानों को रौंद दिया था। इस घटना में चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने कई गाड़ियां फूंक दीं। प्रदर्शनाकिरयों ने गाड़ी के ड्राइवर सहित चार भाजपा कार्यकर्ताओं को मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय मिश्र के बेटे आशीष के खिलाफ मामला दर्ज
लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मंत्री के बेटे सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed