फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Branch canal is dry, farmers are yearning for water

Lakhimpur Kheri News: सूखी पड़ी ब्रांच नहर, पानी को तरस रहे किसान

Sun, 27 Apr 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Branch canal is dry, farmers are yearning for water
तीन सप्ताह से सूखी पड़ी सीतापुर ब्रांच नहर। संवाद - फोटो : मृतक रामशंकर
ममरी। भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की आवश्यकता है, इसके विपरीत तीन सप्ताह से सीतापुर ब्रांच सहित सभी नहरें सूखी पड़ी हैं। किसानों ने शीघ्र पानी चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नहरों के पानी पर निर्भर किसानों का कहना है, कि भीषण गर्मी में जब पानी की जरूरत है। छोटी-बड़ी सभी नहरें सूखी पड़ी हैं। सिंचाई का अन्य साधन भी मौजूद नहीं है। हालत यह है, कि सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने लगी हैं। साथ ही गन्ने की फसल में सूड़ी का प्रकोप बढ़ गया है। इससे सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि खाली पड़े खेतों का पलेवा करके उनमें पशुओं के लिए चारा और उड़द, मूंग, मक्का फसल की बुआई करनी है। जरूरी है कि नहरों में शीघ्र पानी शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया पानी की डिमांड बढ़ने की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उम्मीद है, कि सोमवार तक सभी नहरों में पानी पहुंच जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed