फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bone of contention Knowing arrived lawyer

विवाद की जड़  जानने पहुंचे वकील

Sun, 26 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा। Updated Sun, 26 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bone of contention Knowing arrived lawyer
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
धौरहरा के रामवाटिका में कब्जे का आरोप
विज्ञापन

डीएम को स्थिति से अवगत कराएगा अधिवक्ता संघ

 रविवार को धौरहरा के रामवाटिका में निरीक्षण के लिए पहुंचे जिला अधिवक्ता संघ के शिष्टमंडल ने कहा कि वह वस्तुस्थिति को डीएम के सामने रखेंगे। बता दें, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पर रामवाटिका कब्जाने का आरोप लगाने वाले आनन्द मोहन त्रिवेदी के अनुरोध पर जिला अधिवक्ता संघ का यह प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा था।

शिष्ट मंडल मे शामिल जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चन्द्र मोहन सिह, राकेश मिश्र, रियाज अहमद, केवल कृष्ण, प्रशांत त्रिवेदी और मुनेन्द्र ने निरीक्षण के बाद प्रेस वार्ता मे बताया कि स्थान बहुत प्राचीन है। वटवृक्ष अद्भुत है, लेकिन कुछ लोग यहां कब्जा करते जा रहे हैं। बहुत लोगों ने अनधिकृत तरीके से वहां आवास बना लिए है और सम्पत्ति को विभिन्न तरीके से क्षति पहुंचाई जा रही है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि स्थल को लेकर चल रहे विवाद की समीक्षा के बाद वह स्थिति से डीएम को अवगत कराएंगे। साथ ही उनसे हस्तक्षेप का अनुरोध करेगा। रामवाटिका के रिसीवर तहसीलदार हैं वह इस स्थल को विकसित करने मे भूमिका निभा सकते है। प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेता आनन्द मोहन त्रिवेदी ने एक बार फिर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा पर हमला बोला। उन्होने कहा कि पूर्व मंत्री उन पर ट्रस्टो की सम्पत्ति हड़पने का आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में देखे। पूर्व मंत्री के आरोपों पर त्रिवेदी ने कहा कि कि उन्होने मन्दिर स्थल के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया है और राजनीति इसके बाद है। उन्होने आरोप लगाया कि अब पूर्व मंत्री उन्हे देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चन्द्र मोहन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed