{"_id":"675c785e6decd824ad0ce7bf","slug":"body-of-missing-teenager-found-in-sugarcane-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-135042-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लापता किशोर का गन्ने के खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लापता किशोर का गन्ने के खेत में मिला शव
Fri, 13 Dec 2024 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव चमेली में तीन दिन से लापता मूक-बधिर किशोर का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चमेली गांव निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र पुनीत बुधवार देर शाम घर से गांव में टहलने गया था। देर तक वापस नहीं आया तो तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
मृतक के ताऊ केशवराम ने बताया कि भतीजे पुनीत के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। गाल और गर्दन पर भी चोट की वजह से काले निशान दिख रहे थे। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
खोजबीन के बीच बृहस्पतिवार सुबह शारदानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुक्रवार सुबह परिजन खेतों की तरफ गए तो गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मौर्य ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।