फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   school girl dead body found in the house in lakhimpur kheri

घर में खून से लथपथ मिला छात्रा का शव: सीने में गहरा घाव, गोली लगने से मौत होने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 11 Aug 2023 10:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 11 Aug 2023 10:31 AM IST
सार

पुरैना गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत हो गई थी। घरवाले उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को घर के अंदर खून से लथपथ छात्रा का शव मिला। उसके सीने में गहरा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
school girl dead body found in the house in lakhimpur kheri
मृतका के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधाना थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में बृहस्पतिवार को कक्षा 11 की छात्रा का खून से लथपथ शव घर के कमरे में पड़ा मिला। छात्रा के सीने पर गहरा घाव था। परिजनों के अनुसार छत से गिर जाने की वजह से उसकी मौत हो गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोली लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


गांव के रमेश यादव खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी 17 वर्षीय पुत्री प्रीति देवी मिर्जापुर गांव में एक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार प्रीति बृहस्पतिवार दस बजे छत पर लौकी-तोरई तोड़ने के लिए छत पर चढ़ी थी। उसका पैर फिसल गया और नीचे आ गिरी। नीचे पड़ी लकड़ी सीने में घुस गई और मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति नपुंसक है: सुहागरात पर मुझसे दूरी बना ली थी, शादी के तीन माह बाद दुल्हन का खुलासा, दूल्हे ने वीडियो साले..
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसी ने गोली मारने की दी थी सूचना 

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को प्रीति का शव खून से लथपथ घर के अंदर बरामदे में रखा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल कुमार सैनी ने छात्रा के सीने पर गहरे घाव की पुष्टि की और कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फरधान पुलिस को फोन पर एक लड़की की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

लकड़ी नहीं दिखा सके परिजन

पुलिस ने पूछताछ में सीने में घाव करने वाली लकड़ी दिखाने को कहा तो परिजन नहीं दिखा। सके काफी खोजबीन की लेकिन वह लकड़ी नहीं मिली। सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा की मौत गोली लगने से हुई है। परिजन घटना से मुकर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया। रिपोर्ट मिलते ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed