फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman told husband impotent, groom sent objectionable video to brother-in-law in Badaun

पति नपुंसक है: सुहागरात पर मुझसे दूरी बना ली थी, शादी के तीन माह बाद दुल्हन का खुलासा, दूल्हे ने वीडियो साले..

Sat, 12 Aug 2023 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Aug 2023 10:38 AM IST
सार

बदायूं में बिसौली कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत की है। उधर, गुस्साए पति ने निजी पलों का वीडियो अपने साले को भेज दिया। वीडियो देखकर उसकी ससुराल में चर्चा शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Married woman told husband impotent, groom sent objectionable video to brother-in-law in Badaun
bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अजब मामला सामने आया है। शादी के तीन महीने बाद विवाहिता ने अपने पति के पुरुष होने पर सवाल उठा दिए। उसने पति को नपुंसक बता दिया। इस पर उसके पति ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को ही भेज दिया। 
विज्ञापन


अब विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है। बताया जा रहा है कि गांव युवती की शादी तीन माह पहले बरेली के आंवला इलाके में हुई थी। वह अपनी ससुराल में दो-चार दिन ही रही होगा। 
विज्ञापन


इसके बाद मायके आ गई। बाद में उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसकी बात सुनकर मायके के लोग हैरान रह गए। उससे ससुराल न जाने का कारण पूछा। विवाहिता ने पति के पुरुष होने पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पति नपुंसक है। सुहागरात पर उसने दूरी बना ली थी। विवाहिता ने दावा किया कि उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। विवाहिता की बात सुनकर मायके वालों के होश उड़ गए। वहीं विवाहिता ने न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर कर दिया।

उधर, विवाहिता के पति को जब ये सब बातें पता चलीं तो वह हैरान रह गया। वह पत्नी पर बौखला गया। गुस्से में उसने शर्मनाक कदम उठा लिया। उसने एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को भेजा। 

 

बताया जा रहा है कि ये वीडियो पति-पत्नी के निजी पलों का है। वीडियो देखकर युवक की ससुराल में चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस पर युवती के परिवार में विवाद हुआ। अब पुलिस से शिकायत की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed