फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Block chiefs will be administered oath in two shifts tomorrow

ब्लॉक प्रमुखों को दो पालियों में कल दिलाई जाएगी शपथ

Mon, 19 Jul 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Block chiefs will be administered oath in two shifts tomorrow
लखीमपुर खीरी। क्षेत्र पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रमुख और सदस्यों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को दो पालियों में पूर्वाह्न 11 बजे और अपरान्ह दो बजे से ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने निर्देश दिए हैं कि तय समय पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय में शपथ दिलाने के लिए नियुक्त अधिकारी अपने समक्ष नवनिर्वाचित प्रमुखों को शपथ दिलवाना सुनिश्चित करें। शपथ पत्र अभिलेख जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में भिजवाएं।
विज्ञापन

ब्लॉकवार नामित मजिस्ट्रेट के बारे में उन्होंने बताया कि ब्लॉक लखीमपुर में पूर्वान्ह 11 बजे और ब्लॉक नकहा में अपराहन दो बजे एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह शपथ दिलाएंगे। मितौली में 11 बजे और अपराह्न दो बजे, ब्लॉक बेहजम में एसडीएम दिग्विजय सिंह, कुंभी में 11 बजे व ब्लॉक बांकेगंज में दो बजे एसडीएम अखिलेश यादव, मोहम्मदी में 11 बजे व पसगवां में दो बजे एसडीएम स्वाति शुक्ला, धौरहरा में 11 बजे व ब्लॉक ईसानगर में दो बजे एसडीएम रेनू, निघासन में 11 बजे व ब्लॉक रमियाबेहड़ में दो बजे एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता, पलिया में 11 बजे व ब्लॉक बिजुआ में दो बजे एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, ब्लॉक फूलबेहड़ में 11 बजे अपर उपजिलाधिकारी पूजा यादव नवनिर्वाचित प्रमुख, क्षेत्र पंचायत को शपथ दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed