{"_id":"6afde34db9f66de4a605cbf9","slug":"bjp-workers-will-search-for-the-missing-names-campaign-will-be-run-at-the-booths-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-190051-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छूटे नाम तलाशेंगे भाजपाई, बूथों पर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छूटे नाम तलाशेंगे भाजपाई, बूथों पर चलेगा अभियान
Wed, 18 Nov 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार बैठक को संबोधित करते हुए रमाकांत मिश्रा। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत सभागार में लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची से छूटे लोगों के नाम जुड़वाने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विधानसभा प्रभारी रमाकांत मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में छूटे मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाएं। इसके लिए 21 और 22 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और महिलाओं के नाम प्राथमिकता से जुड़वाए जाएंगे। कार्यकर्ता फॉर्म भरवाकर बीएलओ से संपर्क करें।
सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के सेनापति हैं। मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ डबल इंजन सरकार की ओर से गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के हित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उनकी है।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाया है। इससे पहले मतदाता अभियान के संयोजक अरविंद सिंह संजय ने फॉर्म भरने और मतदाता जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
बैठक में नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा, विनीत मनार, संतोष कुमारी, आशू मिश्रा, शरद मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा और पवन गुप्ता मौजूद रहे।