फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP workers took out victory procession on bulldozers

राउंडवार बदलती रही प्रत्याशियों की रंगत

Fri, 11 Mar 2022 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out victory procession on bulldozers
मतगणना स्थल पर व्याकुल दिखे भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरी।
मोहम्मदी, पलिया, लखीमपुर और कस्ता में कई राउंड चली रस्साकसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। विधानसभा की आठ सीटों के राउंडवार नतीजे आने के साथ ही प्रत्याशियों के चेहरे की रंगत भी बदलती रही। मोहम्मदी, पलिया, लखीमपुर और कस्ता विधानसभा में कुछ राउंड तक सपा ने बढ़त बनाकर भाजपा खेमे की चिंता बढ़ा दी थी।
सदर (लखीमपुर) विधानसभा के पहले राउंड के नतीजे सामने आए, तो भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को 4350 मत मिले और सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा को 3011 मत मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी मोहन वाजपेयी को 687 और कांग्रेेस प्रत्याशी डॉ. रविशंकर त्रिवेदी को 81 मत मिले। 13वें राउंड में सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने कुल 46240 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा से बढ़त बना ली। 16वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी से बढ़त बनाई और मतगणना के अंत तक भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे।
विज्ञापन

पलिया विधानसभा में सपा प्रत्याशी प्रीतइंदर सिंह ने पहले राउंड से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कुमार उर्फ रोमी साहनी पर बढ़त बना ली, जिसमें सपा को 9309 और भाजपा को 3485 मत मिले। चौथे राउंड में भी सपा को कुल 15774 वोट मिले, जबकि भाजपा को 9573 वोट मिल सके। आठ राउंड तक सपा प्रत्याशी बढ़ में रहे। 10वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी पर करीब दो हजार वोटों से बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी दाउद अहमद से पहले राउंड में ही पिछड़ गए। भाजपा को 3468 मत मिले और सपा को 4939 मत मिले। तीसरे राउंड में सपा की बढ़त कम होने लगी। चौथे राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए 17980 मत हासिल किए, जबकि सपा को 14374 मत मिले। इसके बाद 10 राउंड तक सपा ने भाजपा का पीछा किया, लेकिन भाजपा को पछाड़ नहीं पाए।
कस्ता विधानसभा में भी भाजपा व सपा के बीच कुछ देर कांटे की लड़ाई देखने को मिली। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू ने बढ़त बनाते हुए 4414 वोट हासिल किए, जबकि सपा प्रत्याशी सुनील कुमार लाला को 3238 वोट मिले। पांचवें राउंड में 20868 वोट पाकर सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी (40147) पर मामूली अंतर से बढ़त बना ली। अगले ही राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने फिर से बढ़त बना ली। सातवें राउंड में भाजपा को 28610 और सपा को 28534 मत मिले। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाते गए और जीतने तक सपा प्रत्याशी को पछाड़ते गए।

वहीं निघासन, धौरहरा, श्रीनगर और गोला में भाजपा प्रत्याशी शुरुआत से अंत तक प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशियों पर बढ़त बनाए रहे और इस बीच एक बार भी पीछे नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed