फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP will win the election if the booth is strong: Ajay Gupta

बूथ मजबूत होगा तो चुनाव जीतेगी भाजपा: अजय गुप्ता

Wed, 22 Jul 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP will win the election if the booth is strong: Ajay Gupta
भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पार्टी पदा​​धिकारी व अति​​थिगण। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के एक लॉन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संयोजन अरविंद सिंह और सह संयोजन शरद मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के सीतापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि चुनाव में जीत की सबसे मजबूत नींव बूथ स्तर पर रखी जाती है। उन्होंने बूथ जीतेगा तभी चुनाव जीतेगा और मेरा बूथ, सबसे मजबूत का संकल्प दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में जिले में अनेक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने संकटा देवी चौराहे के सुंदरीकरण, जीआईसी तक संपर्क मार्ग, भानपुर मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना और गुलरीपुरवा-सुकेतु मार्ग निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास की गति आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिव्या सिंह, ईरा श्रीवास्तव, किरण अग्रवाल, कुलभूषण सिंह, अशोक अवस्थी, दीपक पुरी, राजू अग्रवाल, अनुश्री जायसवाल, देवदत्त चड्ढा, शौर्य सक्सेना, ऋषभ पांडे, सुदीप निगम, सुनील दीक्षित, नीरज ओयल, शर्मा प्रजापति, संतोष वर्मा आदि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----
मतदाता के घर जाएं, बैठक करें और बूथ मजबूत बनाएं : राजीव रंजन
मोहम्मदी। भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि बूथ हारते हैं तो चुनाव हारते हैं और बूथ जीतते हैं तो चुनाव जीतते हैं। इसलिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बूथ है।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों की सूची बनाने, मतदाताओं के घर जाकर संपर्क व बैठक करने और गांवों में नए-पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कहा। पंचायती राज सभापति विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार के समय गांवों में बिजली नहीं आती थी और लोग चंदा देकर ट्रांसफॉर्मर ठीक कराते थे। भाजपा सरकार ने क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र और अग्निशमन केंद्र बनवाए। रोडवेज भवन का निर्माण और 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने भी विचार रखे। सम्मेलन में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार वाजपेई, मनोज वर्मा, सुशील त्रिवेदी, शरद द्विवेदी, ज्योतिर्मय बरतिरया, राममोहन रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed