{"_id":"6ac68838e71094cbc20adc16","slug":"bjp-takes-out-seva-jyoti-yatra-with-slogans-of-service-and-dedication-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-186951-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाजपा ने सेवा, समर्पण के नारों के साथ निकाली सेवा ज्योति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाजपा ने सेवा, समर्पण के नारों के साथ निकाली सेवा ज्योति यात्रा
Wed, 07 Oct 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज सीएचसी में हेल्दी बेबी को प्रमाण-पत्र देते अधीक्षक। संवाद।
लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के नारों के साथ सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।
सौजन्या चौराहे पर स्वागत के साथ यात्रा का समापन हुआ। इससे पहले सेवा ज्योति यात्रा सौजन्या चौक से आईटीआई कॉलेज, राजापुर पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विनोद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष विकास के साथ-साथ राष्ट्र प्रथम की भावना, मोदी की जन साधना और सरकार के मुखिया के तौर पर मोदी के 25 साल बेमिसाल हैं। इसी के तहत भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।
सौजन्या चौक पर सेवा कलश की स्थापना विनोद पटेल, सदर विधायक योगेश वर्मा और जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। इसके बाद सेवा ज्योति रथ के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संयोजक अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, अभिजात मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, देव दत्त चड्ढा, शौर्य सक्सेना, धर्मेंद्र मौर्य, राकेश मिश्रा, अनु जायसवाल, अशोक अवस्थी, संदीप मौर्य मौजूद रहे।
--
सेवा संकल्प अभियान में 94 बच्चों का स्वास्थ्य परखा
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बांकेगंज, पलिया और फरधान में हेल्दी बेबी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तीनों स्थानों पर कुल 94 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
बांकेगंज सीएचसी प्रांगण में स्वास्थ्य टीम ने एक वर्ष तक की आयु के 53 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर वजन लिया। ग्रंट नंबर 10 पंचायत निवासी जूली देवी की एक वर्षीय पुत्री अस्मिका का वजन सबसे अधिक नौ किलो 200 ग्राम और लंबाई 72 सेमी मिली। अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह और सीडीपीओ सुभाष कुमार ने बेहतर देखभाल के लिए उसे प्रमाण-पत्र दिया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अनीता कौर आदि मौजूद रहे।
पलिया सीएचसी परिसर में आयोजित हेल्दी बेबी शो में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से स्वास्थ्य मानकों के आधार पर चयनित 11 बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों के शारीरिक विकास, वजन और पोषण स्तर की जांच की। माताओं को संतुलित आहार और देखभाल के सुझाव दिए गए। समापन पर सभी बच्चों को खिलौने और उपयोगी सामग्री उपहार में दी गई। इस मौके पर डॉ. भरत सिंह, बीपीएम पंकज अस्थाना, काउंसलर अंकित दीक्षित, कार्यवाहक सीडीपीओ गीता देवी सहित आशा, संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
फरधान सीएचसी में आयोजित प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने हिस्सा लिया। कैमहरा निवासी सद्दाम के पुत्र अली हमजा ने प्रथम स्थान हासिल कर हेल्दी बेबी चैंपियन का खिताब जीता। गुठना बुजुर्ग निवासी तौहीद अली की पुत्री जोया दूसरे और नौआखेड़ा निवासी हेमपाल की पुत्री गुड़िया तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य सेविका पल्लवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बच्चों का वजन, लंबाई, टीकाकरण कार्ड और पोषण स्तर की जांच की। विजेताओं को मेडल और पोषण किट तथा अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेयी ने बताया कि निर्णायक मंडल ने सभी मानकों परखने के बाद परिणाम घोषित किया।
-- -
सीएचसी में सात लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
पलियाकलां। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत सिंह की अध्यक्षता में हुए शिविर का संयोजन जिला उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने किया। क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
शिविर में आदर्श सिंह, साजिद अहमद, प्रताप सिंह, अंकुश राजभर, जगबीर सिंह, विनीत कुमार मौर्य और उत्तम कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद वर्मा, लैब टेक्नीशियन अमित कुमार, अंकित कुमार, अजय राय, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, वरुण कुमार मिश्रा, बिट्टू शुक्ला, उत्तम कुमार, अभिनव मिश्रा और डिंपल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।