फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP supporters took out rally in the city, report filed

भाजपा समर्थकों ने शहर में निकाली रैली, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP supporters took out rally in the city, report filed
लखीमपुर खीरी। भाजपा नेता आशुतोष वर्मा समेत उनके समर्थकों ने शनिवार को शहर की मेन मार्केट में लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां संबंधी पत्रक वितरित किए। कोतवाली के सामने से गुजरने के दौरान नारेबाजी भी हुई, जिससे पुलिस ने आशुतोष वर्मा समेत 25-30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन व महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद में आचार संहिता उल्लघंन के तहत अब तक तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले निघासन में सपा नेता आरएस कुशवाहा और गोला के भाजपा विधायक अरविंद गिरि के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के केस दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद शनिवार को सदर विधानसभा सीट से अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी करने वाले भाजपा नेता आशुतोष वर्मा ने करीब 25 समर्थकों के साथ शहर में लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान समर्थकों ने पार्टी की टोपी पहन रखी थी। दुकानों पर जाकर लोगों से संपर्क करके सरकार की उपलब्धियां संबंधी पत्रक भी बांटे। इस दौरान कुछ लोगों ने भाजपा द्वारा रैली निकाले जाने की सूचना के साथ फोटो वायरल कर दिए, जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस जनसंपर्क को बंद कराने पहुंची। तो समर्थकों ने नारेबाजी कर दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आशुतोष वर्मा व उनके 25-30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक पार्टी के कुछ लोग बाजार में जनसंपर्क करके लोगों को पम्फलेट बांट रहे थे। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता आशुतोष वर्मा समेत 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी
बिना अनुमति कराया खिचड़ी भोज, फोटो वायरल
निघासन। नगर पंचायत के नकटहा चमरौधा में भाजपा विधायक के बिना अनुमति खिचड़ी भोज की तस्वीरें वायरल हुई हैं। एसडीएम श्रद्धा सिंह का कहना है कि मामले में जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे खिचड़ी भोज कार्यक्रम की भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर फोटो डाली। इसमें भाजपा नेता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। वर्मा के भाई इंद्रेश्वर वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता बैठे हुए हैं। दूसरी फोटो में कतारबद्ध तरीके से लोगों को बैठाकर खिचड़ी परोसी जा रही है उसमें भी कुछ कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। उधर, जिला महामंत्री विनोद लोधी ने बताया कि यह राजनीतिक मामला नहीं था। व्यक्तिगत तौर पर अनुसूचित जाति वालों के यहां नगर पंचायत में खिचड़ी खिलाई गई है। इसके पहले भी भाजपा के एक मंत्री ने बिना अनुमति कई स्थानों पर भीड़ एकत्रित की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed