{"_id":"765f1b817b64841db56878aafa986bbf","slug":"bjp-stakes-satendra-imposed-on-burma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने इतेंद्र वर्मा पर लगाया दांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने इतेंद्र वर्मा पर लगाया दांव
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव में तीन मार्च को मतदान होना तय हो गया है। गुरुवार को नाम वापसी के दिन पांच में से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संतोष वर्मा ने दूसरे प्रत्याशी इतेंद्र कुमार वर्मा के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। अब एमएलसी पद के लिए तीन मार्च को मतदान और छह मार्च को मतगणना कराई जाएगी।
गुरुवार को प्रांतीय नेता अनूप गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, पूर्व सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा, अनूप शुक्ला सहित कई पार्टी नेता समर्थित प्रत्याशी संतोष वर्मा के साथ एडीएम कोर्ट पहुंचे, जहां संतोष वर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिलाध्यक्ष ने दूसरे प्रत्याशी इतेंद्र कुमार वर्मा को समर्थन देने की घोषणा की। संतोष वर्मा के नामांकन वापसी की पुष्टि करते हुए एडीएम एसपी सिंह ने कहा कि एमएलसी पद के लिए सपा से शशांक यादव, इतेंद्र कुमार वर्मा, मोहम्मदी के गोकन निवासी निर्दलीय नरसिंह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मकरंद सिंह सहित चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि तीन मार्च को मतदान कराया जाना है, इसलिए चुनाव संबंधी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बता दें कि एमएलसी पद के चुनाव में हाल ही में निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान, वर्ष 2010 में चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य/अध्यक्ष, नगर पालिका सदस्य/अध्यक्ष, विधायक और सांसद सहित कुल 2655 मतदाता हैं, जो जिला पंचायत कार्यालय और जिले के 15 बूथों पर मतदान करेंगे।
बूथ और मतदाताओं की स्थिति
जिला पंचायत कार्यालय-354, खंड विकास कार्यालय नकहा-134, खंड विकास कार्यालय फूलबेहड़-158, खंड विकास कार्यालय बिजुआ-170, खंड विकास कार्यालय बेहजम-135, खंड विकास कार्यालय बांकेगंज-141, नगर पालिका परिषद मोहम्मदी-223, नगर पालिका परिषद गोला-190, खंड विकास कार्यालय पसगवां-221, खंड विकास कार्यालय मितौली-160, खंड विकास कार्यालय निघासन-186, खंड विकास कार्यालय पलिया-183, खंड विकास कार्यालय धौरहरा-119, खंड विकास कार्यालय ईसानगर-143, खंड विकास कार्यालय रमियाबेहड़-138
विज्ञापन
कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी अब पार्टी की
लखीमपुर खीरी। प्रत्याशी चयन को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विजय माहेश्वरी, सुरजन लाल वर्मा, सुनील बाथम और जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ला, संतोष वर्मा और इतेंद्र वर्मा की बैठक हुई, जिसमें इतेंद्र को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और यह चुनाव कार्यकर्ता ही लड़ रहा है। इसलिए इतेंद्र को जिताने के लिए सभी पार्टी नेता चुनाव मैदान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी इतेंद्र को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएगी।