फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bjp

योगी जी, यहां तो भाजपाई ही उड़ा रहे पॉलिथीन प्रतिबंध की धज्जियां

Mon, 09 Dec 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
bjp
लखीमपुर खीरी। सीएम योगी पॉलिथिन को प्रतिबंधित कर चुके हैं। मगर, उसके बावजूद इसका प्रयोग निरंतर जारी है। व्यापारियों के साथ सत्ता पक्ष के लोग भी इसका प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे। हालांकि पालिका प्रशासन कभी कभार अभियान चलाकर व्यापारियों से जुर्माना तो वसूल कर लेता है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भाजपाइयों ने शहर के कई चौराहों को कमल निशान वाले प्लास्टिक के झंडों से पाट दिया। मगर, न तो जिला प्रशासन ने रोंकने या हटवाने की हिम्मत जुटाई और न इन पालिका प्रशासन जुर्माना लगाने की जुर्रत कर पाया।
विज्ञापन

पॉलिथिन की रोकथाम के लिए पालिका प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ छोटे व्यापारियों और कमजोर लोगों तक ही सीमित रहती है। उनके यहां छापा मारकर पॉलिथिन जब्त करने के साथ जुर्माना भी वसूल करती है। मगर, 15 दिन पहले नगर में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगवानी में भाजपाइयों ने शहर के चौराहों को और सड़कों को पॉलिथिन पर बने कमल का चिन्ह वाले झंड़ो से पाट दिया। जो अभी तक चौराहों लगे हैं। मगर, जिला एवं नगर पालिका प्रशासन न तो इन्हें हटवाने के की कार्रवाई कर पा रहा है और न ही जिम्मेदारों पर जुर्माना लगाने की। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से पर्यावरण एवं गो संरक्षण के लिए पॉलिथिन को प्रतिबंधित किए जाने की मुहिम को झटका लग रहा है। हालांकि भाजपा के जिम्मेदारों का कहना है कि कार्यकर्ताओं को कपड़े के झंडे लगाने के लिए कहा गया था। प्लास्टिक के किसने लगा दिए उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन इन्हें हटवाना भी जरूरी नहीं समझ रहे।
विज्ञापन

शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए पालिका प्रशासन एक तरफ जहां छापा मार अभियान चला रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कूड़ों में पड़ी पॉलिथीन को बिनवा भी रहा है। मगर, इसके बावजूद शहर में पॉलिथीन का प्रयोग कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जिला सहकारी बैंक के कार्यक्रम में शामिल होना था। इसलिए कार्यकर्ताओं ने सीएम को निर्देश को ताक पर रखकर शहपुरा कोठी चौराहा को पॉलिथीन पर बने कमल का निशान के झंडो से पाट दिया।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर को केसरिया करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सड़कों से लेकर चौराहो पर बने प्रतीक चिह्नों को पॉलिथीन से बने झंडे और पोस्टरों से पाट दिया। शहर का प्रमुख सौजन्या तिराहा पॉलिथीन के झंडों से अभी तक पटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed