फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP demonstration against problems

समस्याओं के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2015 07:42 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Mon, 29 Jun 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
BJP demonstration against problems
भाजपा ने प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार, अपराध बढ़ने और गन्ना भुगतान न होने के खिलाफ तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया, जिसमें प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को अब तक पूरे गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। शिक्षा, विवाह, इलाज आदि के लिए धन नहीं है और ओलावृष्टि का पात्रों को मुआवजा नहीं मिला है। अराजकता बढ़ी है और लूट डकैतियों के अलावा जगह-जगह बलात्कार हो रहे हैं। आम लोग अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि एक विशेष जाति समुदाय के पक्ष में समस्त कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। जिले में भ्रष्टाचार बढ़ने, पालिका में धन का दुरुपयोग बढ़ने का आरोप लगाते हुए, शारदा, सुहेली नदियों से प्रतिवर्ष होने वाले तबाही को रोकने, गन्ना भुगतान और ओलावृष्टि के पात्रों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई। साथ ही सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी राज्यपाल से की गई। इस मौके पर जिला मंत्री और सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, जिला संयोजक गोपाल बिहारी सिन्हा, जिलाध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ कृष्णा भैया, उदयवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, अनूप मिश्रा, आरडी राय, राजीव शुक्ला, शारदा प्रसाद लोधी, संजय राठौर, विजय गुप्ता, प्रगति गुप्ता, पवन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश मौर्या आदि तमाम भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी और आम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed