फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riding criminal ran away with one lakh rupees kept in his bag

Lakhimpur Kheri News: झोले में रखे एक लाख रुपये लेकर भाग गया बाइक सवार बदमाश

Mon, 25 Sep 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike riding criminal ran away with one lakh rupees kept in his bag
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करती पुलिस
मोहम्मदी। पुवायां-मोहम्मदी मार्ग पर मगरेना में गल्ला खरीदारी करने वाले व्यापारी के झोले में रखे 1.05 लाख रुपये बाइक सवार बदमाश ले उड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहम्मदी के मोहल्ला बाजार गंज निवासी सचिन गुप्ता मगरेना में गल्ला खरीदनेे का काम करते हैं। सोमवार की शाम चार बजे उन्होंने घर से 1.05 लाख रुपये मंगाए थे। रुपये किसी को देने थे। उन्होंने रुपयों का झोला पास में ही पड़े तख्त पर रख लिया। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से आया बदमाश रुपयों का झोला उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

व्यापारी सचिन गुप्ता ने उसका पुवायां के पास तक पीछा किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश काफी देर तक दुकान के पास बैठा रहा। बाद में रुपयों का झोला लेकर भाग गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों ने युवक से लूटे 36 हजार, पत्नी और बच्ची को खेत में फेंका
निघासन। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे सिंगाही के फरदहिया निवासी युवक से बाइक सवार बदमाशों ने 36 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने युवक की पत्नी और बच्ची को गन्ने के खेत में फेंक दिया। असलहे के बल पर दिनदहाड़े हुई लूट से ग्रामीणों में भय है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

सिंगाही थाने के फरदहिया गांव निवासी संदीप कस्बे की इंडियन बैंक शाखा से रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। उसके साथ पत्नी और छोटी बच्ची भी थी। गांव से थोड़ा पहले मोड़ पर नौरंगाबाद की ओर से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने संदीप पर हमला बोल दिया। संदीप की पत्नी और बच्ची को गन्ने के खेत में फेंक दिया। बैंक से निकाले गए 36 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से आपबीती बताई। घटना की सूचना सिंगाही पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed