फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider's neck cut by bladed wire, death

Lakhimpur Kheri News: ब्लेड वाले तार से कटी बाइक सवार की गर्दन, मौत

Thu, 03 Apr 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's neck cut by bladed wire, death
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के दामूबेहड़ गांव निवासी एक युवक की गर्दन खेत में लगे ब्लेड वाले तार से कट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ईसानगर थाना क्षेत्र के दामूबेहड़ गांव निवासी खुशी राम (25) पुत्र सोहन अपनी बाइक से दोपहर में सब्जी लेने के लिए घाघरा नदी किनारे लगे पालेज (सब्जी का खेत) पर जा रहा था। पगडंडी वाले रास्ते से बाइक फिसलकर खेत में चली गई, जिससे खेत में लगे ब्लेड वाले तारों में फंसकर युवक की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed