{"_id":"643305eb126cfa550509eb24","slug":"bike-rider-sister-killed-in-car-collision-brother-injured-lakhimpur-news-c-4-1-121870-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
इसी कार की टक्कर से हुआ हादसा
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में पलिया हाईवे पर बन्नी गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
भीरा थाना क्षेत्र के गांव गौसिया मस्जिद निवासी शाहिल रविवार को बहन खुशनुमा (27) को दवा दिलाने लखीमपुर गया था। दोपहर को भाई और बहन दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। पलिया हाईवे पर बन्नी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार कार बाइक में टकरा गई। हादसे में खुशनुमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
युवती की तय थी शादी, पसरा मातम - मृतका के बड़े भाई लतीफ ने बताया कि बहन खुशनुमा की 25 अप्रैल को शादी तय थी। घर में खुशियों का दौर था, शादी की तैयारियां की जा रही थीं। कुछ दिनों से बहन के चेहरे पर स्किन प्रॉब्लम हुई तो वह रविवार को भाई के साथ दवा लेने गई थी। बहन होनहार और नाम के अनुरूप खुश मिजाज थी। क्या पता था कि मनहूस खबर घर आएगी। घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया है।