फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider dies after colliding with car

Lakhimpur Kheri News: कार से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sat, 16 Sep 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with car
फरधान। मनिकापुर तिराहे के पास कार से टकराकर ईसानगर के बेलागढ़ी निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक मुरादाबाद से काम करके घर वापस जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद कार चालक भाग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर लखीमपुर-गोला रोड पर मनिकापुर तिराहे के पास अनियंत्रित कार ने मुरादाबाद से वापस घर आ रहे ईसानगर के बेलागढ़ी निवासी 30 वर्षीय उत्तम कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उत्तम गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस पिकेट पर तैनात आरक्षी सुनील कुमार ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तम मुरादाबाद से मजदूरी करके वापस घर जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed