{"_id":"574d999a4f1c1bf551109821","slug":"be-conscious-of-the-ill-effects-of-tobacco","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 31 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली
तंबाकू निषेध दिवस पर एनसीसी कैडट्स ने शहर में रैली निकालकर लोगों को तंबाकू से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया।
26 यूपी बटालियन एनसीसी के केडट्स ने कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल देशराज मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकालकर रोड शो किया। रैली में शामिल कैडेट्स ने पोस्टर बैनर और स्टिकर के माध्यम से तंबाकू खाने से होने वाली बीमारियों और हानियों के बारे में बताया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस बटालियन में समाप्त हुई। रैली में सभी पीआई और सिविल स्टाफ ने हिस्सा लिया। साथ ही कैडेट्स ने उत्साहवर्धन किया।
कमान अधिकारी लेफ्टिीनेंट कर्नल देशराज मिश्रा ने तंबाकू के प्रयोग से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही सभी से इसका प्रयोग न करने का आह्वान किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर इंद्रदेव चंदेल, सूबेदार एनबी राय, कुमार राय, विक्रम समेत पूरा एनसीसी स्टाफ मौजूद रहा।
गोष्ठी में नशा मुक्ति पर जोर
अलीगंज। कस्बे में नशा मुक्ति केंद्र द्वारा हुई गोष्ठी में नशा मुक्ति पर जोर दिया गया है।
नशा मुक्ति केंद्र अंदेशनगर के एमडी चंदन की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। जो धीरे-धीरे व्यक्ति को मानसिक रोगी भी बना देती है।
विज्ञापन
केंद्र पर नशेड़ी व्यक्ति को योगा, मेडिटेशन इलाज द्वारा नशे से मुक्ति दिलाई जाती है। गोष्ठी में नशा छोड़ चुके देवेंद्र कुमार, राजपाल, सुखवेंद्र सिंह, विनय आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राकेश शर्मा, हाकिम सिंह, योगेश्वर वर्मा, आलोक वर्मा, चमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विश्व धूम्रपान दिवस पर्र गोष्ठी और कार्यशाला
चंदनचौकी। विश्व धूम्रपान दिवस के अवसर पर थारू क्षेत्र के ग्राम रामनगर में एसएसबी तृतीय वाहिनी पलिया घाट के जवानों ने एक गोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें लोगों को इससे होने वाले नुकसान और बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर धूम्रपान से बचने को जागरूक किया गया।
सशस्त्र सीमाबल एसएसबी तृतीय वाहिनी की सीमा चौकी पलिया घाट के प्रभारी एएसआई चंद्रमणि, आरक्षी सुरेश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, सुरेंद्र कुमार, जामले, किशन आदि ने थारू क्षेत्र के ग्राम रामनगर में विश्व धूम्रपान दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया। गोष्ठी को प्रधान पेड़ाकली, प्रधानपति भूपराम और एसएसबी के प्रभारी चंद्रमणि आदि ने संबोधित कर ग्रामीणों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इसका सेवन करने से घातक बीमारियां होती हैं और उनका इलाज कराने गरीब व्यक्ति के लिए कष्टदायी होता है। उन्होंने कहा कि इससे बचना जरूरी है। खुद भी इससे बचें और अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक किया जाए। इस दौरान तमाम थारू ग्रामीण मौजूद रहे।