फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Baruhi Warriors beat Kings XI Govindpur by 76 runs

Lakhimpur Kheri News: बरुही वॉरियर्स ने किंग्स इलेवन गोविंदपुर को 76 रन से हराया

Fri, 03 Jul 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Baruhi Warriors beat Kings XI Govindpur by 76 runs
इलियास को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते समाजसेवी इंद्रजीत सिंह।संवाद
निघासन। गोविंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-6 के सेमीफाइनल में बरुही वॉरियर्स ने किंग्स इलेवन गोविंदपुर को 76 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर किंग्स इलेवन गोविंदपुर ने पहले गेंदबाजी चुनी। बरुही वॉरियर्स की ओर से सचिन चौधरी ने 30 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। अनुज जायसवाल ने 22 गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 19 रन का योगदान दिया। टीम ने 16.2 ओवर में 140 रन बनाए।
141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन गोविंदपुर की टीम बरुही वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 13.2 ओवर में 64 रन पर ऑलआउट हो गई। बरुही वॉरियर्स के कप्तान इलियास ने तीन ओवर में एक मेडन के साथ केवल आठ रन देकर चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजन में अनमोल सिंह (कनाडा), प्रभजोत सिंह (ऑस्ट्रेलिया), मंजीत सिंह (कनाडा), बब्लू सिंह बरोही, पाल सिंह बरोही तथा स्थानीय स्तर पर रमन सिंह, सतनाम सिंह साबू और गेजा सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed