फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bakrid

बकरीद आज : घरों में पढ़ें नमाज, खुले में न करें कुर्बानी

Sat, 01 Aug 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bakrid
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए शनिवार को बकरीद की नमाज घरों पर ही अदा करने की ताकीद करते हुए सामूहिक और खुले में कुर्बानी न करने की सलाह दी है। त्योहार पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। एसपी ने शासन की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ईदगाहों, मस्जिदों पर सामूहिक नमाज और सामूहिक रूप से कुर्बानी पर रोक लगा दी गई है। एसपी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक इस बार सामूहिक रूप से खुले में कुर्बानी नहीं की जाएगी। न ही मस्जिदों और ईदगाहों में सामूहिक नमाज पढ़ने की इजाजत है। सभी लोग अपने घरों पर नमाज पढ़कर इबादत करें। घरों पर ही कुर्बानी करें। कुर्बानी के बाद अवशेष खुले में फेंकने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से चौकस है। सभी सीओ अपने सर्किलों में खास नजर रखेंगे। मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक भ्रमणशील रहकर नजर बनाए रखेंगे। एसपी ने सभी सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पलिया की मदीना मस्जिद के मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने कहा कि बकरीद पर लोग घरों में नमाज अदा करें, जिन लोगों को मस्जिद में नमाज अदा करनी है प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करे। कुर्बानी के दौरान खास एहतियात बरतें और खून आदि नालियों में न बहाएं। भीड़भाड़ भी कहीं न लगाई जाए तथा कोरोना महामारी के लॉकडाउन का पालन किया जाए। घरों के अंदर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया की नूरी जामा मस्जिद के कारी सैयद एजाज अहमद साहब ने कहा कि कुर्बानी में गरीबों का हिस्सा उनतक पहुंचाएं। शरीयत पाक-साफ रहने का हुक्म देती है, कुर्बानी के वक्त भी इस संबंध में ख्याल रखें। अपने-अपने इलाकों में सफाई करें और कुर्बानी के बाद सड़कों और नालियों में खून न बहे इसका भी ख्याल रखें। हालात को देखते हुए सड़कों पर भीड़भाड़ न लगाएं। लोग अपने अपने घरों पर रहकर ही नमाज अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed