फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bahraich-Nanpara-Nepalganj route closed from tomorrow for gauge conversion.

Lakhimpur Kheri News: बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रूट कल से आमान परिवर्तन के लिए बंद

Fri, 09 Feb 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bahraich-Nanpara-Nepalganj route closed from tomorrow for gauge conversion.
मैलानी। बहराइच-नानपारा-नेपालगंज मीटरगेज रोड रेल खंड के आमान परिवर्तन के लिए यह मार्ग दस फरवरी से अगली सूचना तक बंद कर दिया जाएगा। लिहाजा अब मीटरगेज की ट्रेनें कल से मैलानी से नानपारा के बीच ही संशोधित समय सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। नौ फरवरी को ट्रेन नंबर 05359 इस रूट की आखिरी मीटरगेज ट्रेन होगी।
विज्ञापन

बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रूट पर अब तक मीटरगेज ट्रेनों का संचालन होता रहा है। रेलवे ने इस खंड का आमान परिवर्तन कर ब्रॉडगेज बनाने के लिए दस फरवरी से अगली सूचना तक इस रूट पर ट्रेनों को संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। नौ फरवरी को ट्रेन नंबर 05359 बहराइच-नानपारा-नेपालगंज पैसेंजर इस रूट की आखिरी मीटरगेज ट्रेन होगी। इसके बाद इस रूट पर मीटरगेज ट्रेनें इतिहास होकर रह जाएंगी। दस फरवरी से मीटरगेज की ट्रेनें मैलानी से नानपारा से बहराइच के बीच संशोधित समय सारिणी से संचालित होंगी।
विज्ञापन


मैलानी पहुंचने वाली दो ट्रेनों के समय में हुआ है खास बदलाव
मैलानी। मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन दस फरवरी से मैलानी-नानापारा के बीच शुरू होने पर मैलानी आने वाली दो ट्रेनों के समय में खासा बदलाव हुआ है, जबकि अन्य ट्रेनों के समय में आंंशिक परिवर्तन किया गया है। ट्रेन नंबर 05361 अभी शाम पौने चार बजे मैलानी पहुंचती है, जबकि दस फरवरी से यह ट्रेन पौने दो बजे मैलानी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05319 शनिवार, रविवार साप्ताहिक पैसेंजर अभी तक पौने चार बजे मैलानी पहुंचती है, जबकि दस फरवरी से यह ट्रेन चार बजकर दस मिनट पर मैलानी पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed