फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Baba Saheb's birth anniversary was celebrated with enthusiasm and joy.

Lakhimpur Kheri News: उत्साह और उल्लास से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Sun, 14 Apr 2024 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's birth anniversary was celebrated with enthusiasm and joy.
पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद
लखीमपुर खीरी। संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती रविवार को जिलेभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। डीएम के बाद एडीएम संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विद्या भारती विद्यालय डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य राम मणि मिश्र, राम कुमार चौधरी, सुबोध कुमार मिश्र, आचार्य विवेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय, जनार्दन पांडेय, श्याम बल्लभ शुक्ल आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मोहल्ला राजगढ़ में बाबा साहब की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विशाल दीक्षित, एबीपीपी जिला संयोजक लक्ष्मी पांडे, अभय शुक्ला, सौम्या शुक्ला, शिवी, यशी, रंजू सिंह, ममता सिंह, मानसी बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरवर। मोहल्ला मौलवीगंज, गांधी नगर मोहल्ले में आंबेडकर पार्क में अनुयायियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। कमलेश गौतम, शैलेंद्र गौतम, विमलेश गौतम, प्रभुदयाल गौतम, राजेश गौतम, सभासद रेशमा गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। डॉ. आंबेडकर जयंती पर कस्बे में रैली निकाली गई, जो मोतीपुर, लालपुर, कटहा, पिरथी पुरवा, पतिया आदि स्थानों से होकर गुजरी। लोग के हाथ में आंबेडकर की फोटो, झंडा लिए डीजे की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए निकले। नाचते हुए सदर चौराहे पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक पटाखा आदि दगाते हुए जमकर नृत्य किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
पिपरिया धनी। छोटे चौराहे के पास बाबा साहब के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किए। मिठाई वितरण की गई। अजय, राजेश यादव, पलविंदर सिंह, नितिन कुमार, जितेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, पंडित, रामकहेत, संतोष मास्टर, रामनरेश आदि मौजूद रहे। अलीगंंज में बाइक रैली निकली। गोला विधायक अमन गिरि ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर याद किया। बाइक रैली रोशन नगर कुसमौरी से होते हुए धौरहरा बुजुर्ग हंडेला होते सदर चौराहा अलीगंज गांव होते हुए वापस आंबेडकर पार्क वापस पहुंची।
बिजुआ। बौद्ध धर्म के अनुयायियों व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने रैली निकाली। रैली पड़रिया तुला, तिखडा़, रामदीन पुरवा, बिजुआ, गदियाना, हर्रैया, भानपुर मालपुर से निकाली गई।
उचौलिया। कस्बे में आंबेडकर पार्क में डाॅक्टर भीमराव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली। ग्राम प्रधान इंद्र पाल, वीरपाल, सूरज पाल, विजय बहादुर, अनेक पाल मौजूद रहे।
बेहजम। जिला पंचायत सदस्य रामशंकर राज ने बाबा साहेब को याद किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जमाल अहमद, बीडीसी सदस्य कामिल खान आदि मौजूद रहे।
मितौली। आंबेडकर पार्क में पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, अंकित लाला ने समर्थकों सहित माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया। ग्राम पंचायत खमरिया के गोदियापुरवा में आंबेडकर प्रतिमा पर डॉ. अनिल राज ने माल्यार्पण किया। इस दौरान डॉ. प्रशांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।













राष्ट्र निर्माण में डॉ. आंबेडकर का योगदान अतुलनीय
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड स्थित पार्क में डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्र ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर रविंद्र कटियार, राजेश राठौर, धीरज बाजपेयी, विमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रभारी संजीव दीक्षित, नगर अध्यक्ष डॉ. सुनील गुप्ता, आशुतोष मिश्र, उदय मिश्र ने बाबा आंबेडकर के व्यक्तित्व कृतित्व को नमन किया।
भारतीय किसान यूनियन की महिला जिला अध्यक्ष आकांक्षा भारती ने आवास पर जयंती मनाई। नगर के भारत भूषण कॉलोनी स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रामकुमार वर्मा, यतीश चंद्र शुक्ला, प्रेम कुमार वर्मा, नवी मोहम्मद गुड्डू, अजय शुक्ला गुड्डू, प्रदीप सिंह रघुनायक, फकीर मोहम्मद, राम शंकर पाल, सगीर अहमद, आदेश पटेल, योगेंद्र विक्रम सिंह पटेल, राजेश वाल्माकि आदि मौजूद रहे। संवाद






डाॅ. आंबेडकर का राष्ट्र के प्रति समर्पण अद्वितीय
पलियाकलां। नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने चित्र पर माल्यार्पण किया। उधर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर का राष्ट्र के प्रति समर्पण व अनुराग अद्वितीय था। कार्यक्रम को नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता व प्रवक्ता अर्चना शुक्ला ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षिका कृतिका वर्मा ने किया। संवाद



आंबेडकर अमर रहें के नारों से गूंजे गांव

संपूर्णानगर। ग्राम प्रधान प्रभूनाथ के नेतृत्व में भानपुरी खजुरिया के आंबेडकर पार्क में सुबह से जुटे समाज के लोगों ने झांकी का पूजन किया। दर्जनों लोगों ने बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर रैली निकाली। खजुरिया, नेपाल रोड, बाजार से गोविंदनगर पहुंचने के बाद रैली खजुरिया आकर समाप्त हुई। स्टाल लगाकर शर्बत, पानी, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निराला तिवारी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed