{"_id":"57409b524f1c1be71fac750c","slug":"ayush-ashutosh-was-precocious-and-district-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष, प्रखर और आशुतोष ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष, प्रखर और आशुतोष ने किया जिला टॉप
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
टापर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई : डान बास्को के आयुष और प्रखर, पं दीनदयाल का छात्र है आशुतोष
लड़कियों में मोहम्मदी की आस्था पहले और गोला की सुरभि दूसरे स्थान पर, विद्यालयों ने किया शानदार प्रदर्शन
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट शनिवार को दोपहर 12.00 बजे घोषि कर दिया गया। सीबीएसई बोर्ड में डान बास्को इंटर कॉलेज और पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परिणाम सबसे अच्छा रहा। इसमें पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदर इंटर कॉलेज के आशुतोष अग्रवाल, डान बास्को इंटर कॉलेज के आयुष शुक्ला तथा प्रखर बरनवाल ने बराबर बराबर 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप करने का गौरव प्राप्त किया, जबकि बालिकाओं में मोहम्मदी के उमा देवी चिल्ड्रेन्स एकेडमी की विज्ञान वर्ग की छात्रा आस्था गुप्ता ने 94.2 फीसदी अंक पाकर जिले में पहले स्थान पर रहीं, जबकि गोला के सेंट जांस स्कूल की छात्रा सुरभि केडिया ने 94 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।
सीबीएसई बारहवीं में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को दोपहर जब परीक्षा परिणाम आया तो विद्यार्थियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। परीक्षा परिणाम के मामले में शहर के डान बास्को इंटर कॉलेज और पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर को नंबर एक पर रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। डान बास्को इंटर कॅालेज में 128 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इसमें सभी विद्यार्थी उतीर्ण रहे। इस कॉलेज के लगभग 15 ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्हें 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए। डान बास्को की तरह ही पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के 192 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया इसमें एक ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 191 में सभी परीक्षार्थी उर्त्तीर्ण रहे। यहां भी कई विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए। बालिका वर्ग में मोहम्मदी के उमा देवी चिल्ड्रेन्स एकेडमी में सीबीएसई बोर्ड के इंटर के परीक्षाफल में विज्ञान वर्ग की छात्रा आस्था गुप्ता ने 94.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया, जबकि गोला के सेंट जांस कालेज की छात्रा सुरभि केडिया ने 94.0 प्रतिशत अंक बालिकाओं में दूसरा स्थान हासिल किया। इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। नवोदय विद्यालय मितौली में चित्रांश श्रीवास्तव ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शहर का अजमानी इंटर नेशनल स्कूल भी निरंतर प्रगति कर रहा है। इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां के उत्कर्ष तिवारी ने विद्यालय में टॉप और जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ग्रीनफील्ड एकेडमी और पाल इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है इन स्कूलों के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
--
सीबीएसई बारहवीं की टापटेन सूची
नाम विद्यार्थी नाम स्कूल प्राप्तांक
विज्ञापन
1. आयुष शुक्ला डान बास्को इंका-लखीमपुर 95.0
1. प्रखर बरनवाल डानबास्को इंका-लखीमपुर 95.0
1.आशुतोष अग्रवाल पं.दीनदयाल स.वि.मं.इंका-लखीमपुर 95.0
2.आशीष सिंह डानबास्को इंका-लखीमपुर 94.6
3. आस्था गुप्ता मां देवी चिल्ड्रेन्स एकेडमी-मोहम्मदी 94.2
4. रजनीश वर्मा पं.दीन दयाल स.वि.मं.इंका-लखीमपुर 94.0
4. उत्कर्ष तिवारी अजमानी इंटर नेशनल-लखीमपुर 94.0
4. सुरभि केडिया सेंटजांस कालेज -गोला 94.0
5. चित्रांश श्रीवास्तव नवोदय विद्यालय मितौली 93.8
6. जयम वर्मा डान बास्को इंटर कालेज 93.6
7. अमीषा अग्रवाल डान बास्को इंटर कालेज 93.4
7. सौरभ वर्मा डान बास्को इंटर कालेज 93.4
7. शुभ्रांश गुप्ता अजमानी इंटर नेशनल 93.4
8. एलीना खान डानबास्को इंटर कालेज 93.0
8. जिज्ञासा अग्रवाल डान बास्को इंटर कालेज 93.0
9. फलांशु अग्रवाल डान बास्को इंटर कालेज 92.2
10. नयनिका वर्मा ग्रीन फील्ड एकेडमी 92.0
10. प्रज्ञांशु पांडे अजमानी इंटरनेशनल 92.0