फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Awareness is reducing the number of AIDS patients, there has been a 36 percent decrease

Lakhimpur Kheri News: जागरूकता से घट रहे एड्स के मरीज, 36 फ़ीसदी आई कमी

Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Awareness is reducing the number of AIDS patients, there has been a 36 percent decrease
लखीमपुर खीरी। एचआईवी एड्स के प्रति चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का असर देखने को मिला है। यह मरीजों के घटते आंकड़े दर्शा रहे हैं। चार सालों में 36 फीसदी मरीजों में कमी आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2021 में एड्स के 14 मरीज मिले थे। इसके बाद वर्ष 2022 में काफी इजाफा हुआ, जो नए मरीज मिले उनकी संख्या 64 हो गई। हालांकि, इसके बाद से जो नए मरीज मिल रहे हैं, उनकी संख्या लगातार कम आ रही है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 में 57, 2024 में 55 और 2025 में अब तक 35 मरीज जिले में एचआईवी एड्स के सामने आए हैं। इस हिसाब से नए मरीजों की संख्या में तकरीबन 36 फ़ीसदी की कमी आई है। चिकित्सकों का कहना है कि किसी को बुखार, सूखी खांसी, थकान के साथ वजन कम होना, त्वचा, मुंह, आंख या नाक के पास धब्बे पड़ना और शरीर में दर्द की शिकायत हो, तो यह एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम) के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से ग्रसित मरीज शर्म और झिझक के चलते इलाज करने की बजाय बीमारी को छिपाते हैं, इससे उसकी मौत भी हो जाती है। एड्स रोगी के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कमजोर करता है। हालांकि, अब जागरूकता के चलते इसमें सुधार हो रहा है। मरीज को इलाज दिए जाने के साथ ही उनकी काउंसलिंग भी की जाती है। नोडल डॉ. प्रमोद रावत ने बताया कि एड्स के रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed