फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Awareness campaign launched for broad gauge

Lakhimpur Kheri News: ब्रॉडगेज के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत

Sat, 06 Sep 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched for broad gauge
बेलराया के सिंगहा गांव में बड़ी रेल के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत सोशल मीडिया
बेलरायां। नया सवेरा गांजर विकास संगठन के कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर की ग्राम पंचायतों में तराई बचाओ-ब्रॉडगेज ट्रेन चलाओ, जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। ग्रामीणों ने ट्रेन नहीं तो पोल नहीं की आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लालापुर में गांजर विकास संगठन के कार्यकर्ता विनय जायसवाल ने कहा कि तराई में जनप्रतिनिधियों के रुचि न लेने के कारण रेल मंत्रालय ने मैलानी से भीरा स्टेशन तक ब्रॉडगेज लाइन का दर्जा दिया है। पलिया, दुधवा, बेलरायां, तिकुनियां बिछिया व नानपारा स्टेशन के बीच 70 किलोमीटर ब्रॉडगेज से वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन

मैलानी-नानपारा रेलवे रूट की दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन एक माह से ठप है लेकिन जनप्रतिनिधियों ने ब्रॉडगेज में कोई रुचि नहीं ली है। संगठन के विक्रम यादव बताते हैं कि 2010 में मैलानी-नानपारा रेल रूट पर बेलरायां रेलवे स्टेशन से तिकुनिया, सीतापुर, लखनऊ, मैलानी, पीलीभीत, बरेली, बहराइच व गोंडा के लिए 11-12 ट्रेनों का संचालन होता था। संगठन के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक शर्मा, प्यारेलाल, राजेश वर्मा, पिंटू यादव और दीनानाथ बताते हैं कि मांग पूरी न हुई तो 14 सितंबर को महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed