फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attempt to rape mother by tying son to a tree

Lakhimpur Kheri News: बेटे को पेड़ से बांधकर मां से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 15 Sep 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape mother by tying son to a tree
धौरहरा। थाना ईसानगर के एक गांव में 16 वर्षीय किशोर को पेड़ से बांधकर उसकी मां के साथ दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना उस वक्त हुई, जब पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ खेत की रखवाली करने गई थी। करीब साढ़े तीन माह पहले हुई इस घटना की रिपोर्ट पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बताया है वह 26 मई को अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ खेत में सब्जियों की फसल की रखवाली करने गई थी। तभी वहां हसनू, जियाउद्दीन और सहनूर आ गए। वे लोग उसके बेटे को आम के पेड़ से बांधकर मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

जब वह बेटे को बचाने दौड़ी तो आरोपी हसनू ने उसे पकड़ लिया और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में मौजूद लोग आए तो आरोपी उसे और उसके बेटे को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने थाना ईसानगर पुलिस सहित एसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म की कोशिश करने और एससी-एसटी एक्ट व बंधक बनाकर मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ प्रीतमपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed