फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   At the end of September, the mercury reached 37 degrees, people are suffering due to humidity

Lakhimpur Kheri News: सितंबर के आखिर में पारा 37 डिग्री पहुंचा, उमस से लोग हो रहे बेहाल

Wed, 25 Sep 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
At the end of September, the mercury reached 37 degrees, people are suffering due to humidity
लखीमपुर खीरी। पिछले करीब चार-पांच दिन से गर्मी, उमस और तेज धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। तापमान में वृद्धि के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। सितंबर के आखिर में मई और जून जैसे हालात हो गए हैं। मंगलवार को तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


बढ़े तापमान के कारण लोग सिर ढककर और छतरी लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं, ताकि वे तेज धूप से बच सकें। गर्मी के कारण लोगों को प्यास और थकान की समस्या भी हो रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के आसार हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है, बल्कि धूप देखकर अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही गर्मी और उमस की स्थिति नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सावधानी बरतकर और आवश्यक उपाय करके इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। खासकर इस बदलते मौसम में संक्रामक रोगों से बचने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed