फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   At the cane mill duck weed Furore over weighing

कुंभी मिल में गन्ना कम तोलने पर हंगामा

Wed, 13 Jan 2016 11:39 PM IST
अमीरनगर
अमीरनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुंभी चीनी मिल में गन्ना कम तोलने को लेकर एक किसान ने हंगामा कर दिया। इस पर गन्ना विकास समिति के फरधान और गोला के सचिव समेत मोहम्मदी पुलिस भी पहुंच गई। समिति सचिव फरधान मुकेश सक्सेना ने बताया कि जांच में घटतौली नहीं निकली, मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव धुमराडीह निवासी किसान अनुरुद्ध सिंह की गन्ना पर्ची पर गन्ना तुलवाने के लिए नरेश सिंह भदौरिया आए थे। उन्होंने बताया कि गन्ना मिल लाने से पहले धर्मकांटे पर तुलवाया था जहां भरी ट्रॉली के वजन की अपेक्षा मिल के कांटे पर कम निकला। इस पर किसान भड़क गए, जिससे मिल में गन्ने की तोल बंद हो गई। किसानों के विरोध की सूचना कोतवाली मोहम्मदी पुलिस भी पहुंच गई। समिति सचिव के सामने तोल कांटा चेक होने पर घटतोली की पुष्टि नहीं हुई, जिस पर बाद में किसान भी संतुष्ट हो गए और मामला शांत हो गया। उधर इस बाबत मिल के मुख्य महाप्रबंधक दिलीप अग्रवाल का कहना है कि मिल में कोई घटतोली नहीं हुई है। किसानों के आरोप को गंभीरता से लिया गया और कांटा चेक हुआ। घटतोली न मिलने पर किसान भी संतुष्ट हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed