फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Assistant Commissioner of JNV interacted with children and staff

Lakhimpur Kheri News: जेएनवी की सहायक आयुक्त ने बच्चों और स्टाफ से की बातचीत

Fri, 25 Jul 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Assistant Commissioner of JNV interacted with children and staff
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को हुए छात्रों के बवाल के पांचवें दिन सहायक आयुक्त अर्चना सिंह स्कूल पहुंचीं। उन्होंने बच्चों व स्टाफ के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के सीनियर छात्रों ने सोमवार को सुबह करीब आठ बजे प्रिंसिपल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हटाओ की मांग को लेकर खुद को हॉस्टल में कैद कर लिया था। उन्हें हॉस्टल का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था। डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। हड़ताली छात्रों को घर भेजा गया और उन्हें नोटिस भी दिया गया।
विज्ञापन

घटना के पांचवें दिन सहायक आयुक्त अर्चना सिंह भी स्कूल पहुंचीं। उन्होंने स्कूल बुलाए गए कुछ हड़ताली बच्चों से अकेले में संवाद किया। तत्कालीन प्राचार्य व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से वार्ता कर उनका पक्ष जाना। बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया गया था। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ जितेंद्र सिंह परिहार व एसएचओ शिवाजी जी दुबे भी स्कूल पहुंचे और उन्होंने हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed