फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ask the passenger before taking online payment for the ticket

Lakhimpur Kheri News: टिकट का ऑनलाइन भुगतान लेने से पहले यात्री से पूछ लें

Thu, 22 Jun 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ask the passenger before taking online payment for the ticket
रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें
लखीमपुर खीरी। यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) से किराया भुगतान की प्रक्रिया में नेटवर्क और अन्य समस्याएं बाधा बनीं तो परिवहन निगम को अपनी छवि का ख्याल आया है। दिक्कतों को दूर करने के बजाय अब यात्रियों की सहमति से ही यूपीआई भुगतान पर टिकट बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन

दरअसल यूपीआई से भुगतान पर यात्री के बैंक खाते से किराए की धनराशि तो कट जाती थी, लेकिन टिकट नहीं मिल पाता था। इसकी वजह नेटवर्क व अन्य समस्याएं बताई जा रही हैं। इस समस्या और विवाद से बचने को परिवहन निगम ने यूपीआई से किराया भुगतान से पहले यात्री से बात करने और उनकी सहमति लेने को कहा है। एआरएम को पत्र जारी कर कहा कि सभी परिचालक यात्री को बता दें कि यूपीआई भुगतान से अगर किसी कारण वश टिकट नहीं मिल पाता तो नकद रुपये देकर टिकट लेना होगा। खाते से कटी धनराशि एक सप्ताह में वापस आ जाती है।
विज्ञापन

यह भी कहा कि टिकट न मिलने से हो रहे विवाद के कारण निगम की छवि खराब हो रही थी। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि कई दिक्कतों के कारण यूपीआई से भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed