{"_id":"a3c2d610d4cb46bfe82e724bbc3e7a0a","slug":"apl-ration-card-holders-get-25-kg-of-wheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल राशनकार्ड धारकों को मिलेगा 25 किलो गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल राशनकार्ड धारकों को मिलेगा 25 किलो गेहूं
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
जनवरी से एपीएल योजना के नियमित और अतिरिक्त गेहूं के आंवटन को संशोधित करते हुए आवंटन उपलब्ध कराया गया है। इसके अंतर्गत जिले को एपीएल योजना के अंतर्गत नियमित गेहूं 3055.581 मीट्रिक टन और अतिरिक्त गेहूं 1521.699 मीट्रिक टन आवंटित किया गया है।
डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि डीएम के अनुमोदन आदेश के अनुपालन में जिले को एपीएल योजना के अन्तर्गत नियमित आवंटित गेहूं जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में प्रचलित एपीएल राशनकार्डों, बीपीएल अतिरिक्त परिवारों की संख्या को कम करने के बाद और एसडीएम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार बाढ़ दैवीय आपदा से प्रभावित गांवों के साथ-साथ थारू जनजाति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले एपीएल कार्डधारकों में जनवरी से मार्च तक 25 किलो गेहूं प्रति राशनकार्ड वितरित किया जाएगा।