{"_id":"6a04c628e3f08627000bb7f4","slug":"anger-in-brahmin-community-after-objectionable-post-memorandum-submitted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-175010-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आपत्तिजनक पोस्ट के बाद ब्राह्मण समाज में नाराजगी, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आपत्तिजनक पोस्ट के बाद ब्राह्मण समाज में नाराजगी, दिया ज्ञापन
Thu, 14 May 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 14 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोला में तहसीलदार को ज्ञापन देते ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत: संगठन
लखीमपुर खीरी। ब्राह्मण समाज के लोगों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियां प्रसारित किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
प्रार्थनापत्र में बताया कि कुछ असामाजिक तत्व सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से अभद्र और अपमानजनक सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है और सामाजिक माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई है।
समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है। ज्ञापन में एक वायरल ऑडियो क्लिप का भी उल्लेख किया गया, जिसमें हैरम्ब वर्मा उर्फ कजरु निवासी लगुचा व सिकटिहा पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
समाज के लोगों ने कहा कि इस मामले में कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी या कठोर कार्रवाई नहीं की गई। ब्राह्मण परिवार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो युवाओं में आक्रोश बढ़ सकता है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।
उन्होंने एएसपी अमित राय से मांग की कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए और दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देने वालों में उमेश पांडे, अमित मिश्रा, विजय अवस्थी, विजय मिश्रा, राहुल तिवारी, विपिन मिश्रा, कमल मिश्रा, शत्रोहन माैजूद थे।