फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger erupted when there was no electricity

Lakhimpur Kheri News: बिजली नहीं आने पर फूटा गुस्सा

Tue, 09 Sep 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted when there was no electricity
पलिया एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
पलियाकलां। त्रिकोलिया फीडर के गांवों में पिछले चार दिनों से बिजली न आने से गुस्साए ग्रामीण सोमवार को विद्युत निगम के कार्यालय पहुंच गए और यहां उन्होंने एक्सईन कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए बिजली निगम के अधिकारियों पर फोन न उठाने और कार्यालय में न मिलने का आरोप लगाया है। किसी तरह से बिजली व्यवस्था में सुधार की बात कहकर ग्रामीणों को वहां से हटाया गया।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते चार दिनों से त्रिकोलिया फीडर में पड़ने वाले फुलवरिया, गदनियां व ऐंठपुर आदि की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जब अधिकारियों के पास फोन करते हैं तो उनका फोन नहीं उठाया जाता है, साथ ही फोन काट भी दिया जाता है। इतना ही नहीं जब ग्रामीण कार्यालय आते हैं तो यहां पर कोई अधिकारी नहीं मिलता है और उनकी कुर्सी हमेशा खाली रहती है।
विज्ञापन

पूछने पर कर्मचारी भी कोई ढंग से जवाब नहीं देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ और तेंदुए की आमद भी गांव में होती है और ऐसे में रात में बिजली न होने से ग्रामीण घरों से निकलने में कतराते हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली समस्या ठीक न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया, जिसपर ग्रामीण शांत होकर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed