{"_id":"69ebbdff788a9491cf0350b4","slug":"anganwadi-supervisor-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173613-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत
Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बाइपास मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर स्कूटी सवार आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मानसी वर्मा (27) की मौत हो गई।
मितौली क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी रामखेलावन वर्मा की पुत्री मानसी गोला/कुंभी ब्लॉक में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर थीं। शुक्रवार दोपहर वह स्कूटी से भुसौरिया गांव स्थित परिषदीय विद्यालय जा रही थीं। भुसौरिया गांव के मोड़ पर उनकी स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। गंभीर हालत में उन्हें गोला सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
-- --
पिकअप से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल
संसारपुर। गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात पिकअप से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि संसारपुर कस्बे के पूरब पेट्रोल भराने जा रहे युवक की बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में घायल युवक की पहचान आकाश पुत्र वेदप्रकाश निवासी बुधेली नानकार के रूप में हुई है।
टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद